यूरोप की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हुई क्रिप्टो स्कैमर Ruja Ignatova

OneCoin को लगभग आठ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। Ignatova ने दावा किया था कि यह बिटकॉइन को पीछे छोड़ देगा

यूरोप की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हुई क्रिप्टो स्कैमर Ruja Ignatova

Ignatova का OneCoin एक फाइनेंशियल पॉन्जी स्कीम के जैसा था

ख़ास बातें
  • Ignatova खुद को 'क्रिप्टोक्वीन' कहती थी
  • OneCoin के पास कोई वास्तविक ब्लॉकचेन नहीं थी
  • Ignatova ने इसके जरिए लगभग 175 देशों में इनवेस्टर्स से फंड जुटाया था
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में पॉन्जी स्कीम चलाने वाली Ruja Ignatova को यूरोप में अपराधियों की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया गया है। Ignatova खुद को 'क्रिप्टोक्वीन' कहती थी और उन्होंने OneCoin की शुरुआत की थी। Ignatova पर इनवेस्टर्स से लगभग पांच अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। 

OneCoin को लगभग आठ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। Ignatova ने दावा किया था कि यह बिटकॉइन को पीछे छोड़ देगा। Ignatova ने इसके जरिए लगभग 175 देशों में इनवेस्टर्स से फंड जुटाया था। OneCoin के पूरी तरह स्कैम होने का खुलासा होने के बाद वह फरार होकर ग्रीस के एथेंस में पहुंच गई थी। Ignatova का इसके बाद से देखा नहीं गया है। कानून प्रवर्तन में सहयोग के लिए यूरोपियन यूनियन के एजेंसी Europol ने Ignatova की गिरफ्तारी में मदद के लिए जानकारी देने पर 5,000 यूरो का रिवॉर्ड देने की घोषणा की है। 

Ignatova का OneCoin एक फाइनेंशियल पॉन्जी स्कीम के जैसा था। इसके मेंबर्स को एजुकेशनल क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पैकेज बेचने के लिए कहा गया था। नए मेंबर्स को ये पैकेज बेचने पर कमीशन दी जाती थी। इससे जुड़े चेतावनी के कई संकेत होने के बावजूद बहुत से लोगों ने इसमें इनवेस्ट किया था। OneCoin के पास कोई वास्तविक ब्लॉकचेन नहीं थी। इस स्कीम के मेंबर्स की संख्या 30 लाख तक पहुंच गई थी। अमेरिका में न्यूयॉर्क के अभियोजकों ने OneCoin से जुड़े प्रमुख लोगों के खिलाफ फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मामला दर्ज किया था। इस मामले के आरोपियों में Ignatova, उनके भाई Konstantin Ignatov और Mark Scott शामिल थे। Konstantin को तीन वर्ष पहले गिरफ्तार किया था। इससे कुछ महीने पहले Scott की भी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, Ignatova  के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 

हाल ही में अमेरिका में न्यूयॉर्क के सीनेटर Kevin Thomas ने क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स को अपराध करार देने का प्रपोजल दिया था। उन्होंने एक संशोधित बिल प्रस्तुत किया था जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने और इनवेस्टर्स को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा का निवेदन किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टो डिवेलपर्स को निशाना बनाने वाले हैकर्स को भी अपराधी मानने का प्रपोजल है। इस बिल में बहुत सी गतिविधियों को शामिल किया गया है जिनके लिए सजा दी जा सकती है। इनमें वर्चुअल टोकन फ्रॉड, प्राइवेट की फ्रॉड और रग पुल स्कैम भी हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Fraud, Europe, Ruja Ignatova, Investors, Scam

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »