क्रिप्टो से जुड़े रोमांस स्कैमेस में बढ़ोतरी, FTC ने दी चेतावनी

FTC ने कहा है कि ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो आपको ऑनलाइन रोमांस के जाल में फंसाकर इनवेस्टमेंट विशेषतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहते हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट्स पर निश्चित प्रॉफिट की गारंटी नहीं दी जा सकती
  • इस तरह के स्कैम्स में डेटिंग ऐप्स के जरिए शिकार को खोजा जाता है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है

इस तरह के स्कैम्स में फ्रॉड करने वाले डेटिंग ऐप्स के जरिए अपने शिकार को खोजते हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। इनमें क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी को निशाना बनाने वाले रोमांस स्कैम्स भी शामिल हैं। अमेरिका में फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने इस तरह के स्कैम्स में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। FTC ने कहा है कि ऐसे लोगों से बचना चाहिए जो आपको ऑनलाइन रोमांस के जाल में फंसाकर इनवेस्टमेंट विशेषतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहते हैं। 

FTC ने यह याद दिलाया है कि क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट्स पर निश्चित प्रॉफिट की गारंटी नहीं दी जा सकती। क्रिप्टो रोमांस स्कैम्स में बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इस तरह के स्कैम्स में फ्रॉड करने वाले डेटिंग ऐप्स के जरिए अपने शिकार को खोजते हैं और उससे रोमांस का दिखावा करते हैं। ये स्कैमर्स अधिक रिटर्न का लालच देकर अपने शिकार को जाली क्रिप्टो एसेट्स में इनवेस्टमेंट करने के लिए कहते हैं। ये रकम मिलने के बाद गायब हो जाते हैं। FTC ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट में लिखा है, "किसी को यह नहीं लगता कि ऑनलाइन मिला उसकी पसंद का व्यक्ति उसके साथ स्कैम करेगा लेकिन स्कैमर्स अपने काम में माहिर होते हैं। आपके साथ वे भावनात्मक जुड़ाव बनाते हैं जिससे आपको लगता है कि वे क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट को लेकर एक्सपर्ट हैं। हालांकि वे स्कैमर होते हैं। इस तरह के मामलों में लोगों ने बड़ी रकम गंवाई है।" 

क्रिप्टो स्कैम्स के बढ़ने के कारण, FTC ने यूजर्स को बिना रिस्क वाले इनवेस्टमेंट जैसे वादों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। ऐसे अंजान लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट के तरीके सिखाते हैं। FTC के ब्लॉग में कहा गया है, "अगर आपको लगता है कि सोशल मीडिया पर जिससे आप मिले हैं वो एक स्कैमर है, तो उससे संपर्क खत्म कर दें। इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और FTC को बताएं।" 

यह पहली बार नहीं है कि जब क्रिप्टो से जुड़े रोमांस स्कैम्स को लेकर चेतावनी दी गई है। इस वर्ष फरवरी में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 37 वर्षीय एक भारतीय महिला ने क्रिप्टो से जुड़े रोमांस स्कैम में लगभग 4,50,000 डॉलर गंवाए थे। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में रोमांस बेटिंग स्कैम्स में लोगों ने चार करोड़ डॉलर से अधिक गंवाए थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.