बिटकॉइन का प्राइस 1,06,000 डॉलर, Ether में 1 प्रतिशत की गिरावट

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि यह देखना होगा कि बिटकॉइन प्रमुख लेवल्स को बरकरार रखता है और इसमें दोबारा तेजी आती है या नहीं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2025 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में सोमवार को 0.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी
  • Ether का प्राइस लगभग 2,490 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

अमेरिका में ट्रंप और मस्क के बीच विवाद से भी क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच विवाद के बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 0.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। इसके अलावा कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,05,920 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,490 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और BNB और XRP में प्रॉफिट था। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Monero, Tron और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.30 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि यह देखना होगा कि बिटकॉइन प्रमुख लेवल्स को बरकरार रखता है और इसमें दोबारा तेजी आती है या नहीं। अमेरिका में जॉब्स की एक रिपोर्ट आनी है और इससे मैक्रो इकोनॉमी को लेकर कुछ संकेत मिल सकता है। Ether में दिलचस्पी बढ़ रही है। स्पॉट Ether ETFs में लगातार चार सप्ताह से इनफ्लो हुआ है। इस सप्ताह बिटकॉइन के लिए सपोर्ट लेवल्स को देखना होगा। अगर बिटकॉइन इन लेवल्स को बरकरार रखता है तो इसका प्राइस दोबारा बढ़ सकता है। अमेरिका में ट्रंप और मस्क के बीच विवाद से भी क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा है। 

इस विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपनी सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। हाल ही में मस्क ने सरकार से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ट्रंप और मस्क के बीच विवाद बढ़ा है। ट्रंप की टैक्स से जुड़ी पॉलिसी की मस्क ने निंदा की थी। इसके बाद से यह विवाद काफी बढ़ गया था। हाल ही में  ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है।  
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.