क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 1,02,900 डॉलर से ज्यादा

कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 20 प्रतिशत से अधिक प्रॉफिट था
  • Solana, Polkadot, Cardano और Monero के प्राइस भी बढ़े हैं

इस तेजी के पीछे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच ट्रेड डील होना एक बड़ा कारण है

पिछले कुछ महीनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। अमेरिका के प्रेसिडेंट  Donald Trump के ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील की घोषणा करने से क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 3.20 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,02,920 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 20 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 2,336 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Monero, Polygon और BNB के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.23 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस तेजी के पीछे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच ट्रेड डील होना एक बड़ा कारण है। अमेरिका और चीन के बीच भी ट्रेड को लेकर समझौता होने की संभावना दिख रही है। इससे इकोनॉमिक एक्टिविटी में तेजी आ सकती है। बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 1,06,600 डॉलर और सपोर्ट 98,600 डॉलर पर है। Ether ने 2,200 डॉलर के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार किया है। क्रिप्टो मार्केट में लिक्विडिटी भी बढ़ी है और इससे शॉर्ट-टर्म में तेजी बरकरार रह सकती है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने का मार्केट पर असर पड़ने की आशंका है। 

कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है। भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों शामिल Binance के साथ टाई-अप किया गया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भूटान की इकोनॉमी में पर्यटन से मिलने वाली आमदनी का बड़ा योगदान है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पर्यटकों को Binance के ऐप पर साइन-इन करने की जरूरत होगी। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.