क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी, बिटकॉइन का प्राइस 82,000 डॉलर से नीचे गिरा

बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर हुआ है। फरवरी से इनवेस्टर्स ने इन ETF से लगभग 4.4 अरब डॉलर निकाले हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस सोमवार को लगभग 79,039 डॉलर तक घट गया
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व के लिए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं

हाल ही में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे

अमेरिका के कुछ देशों पर भारी टैरिफ लगाने और मैक्रो इकोनॉमिक कारणों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को लगभग 79,039 डॉलर तक घट गया। यह नवंबर में Donald Trump की चुनाव में जीत के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.34 प्रतिशत घटकर लगभग 81,568 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 1,921 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे। हाल ही में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे। हालांकि, इसके बावजूद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी नहीं हुई है। इसका बड़ा कारण इस रिजर्व के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की खरीदारी नहीं करना है। 

अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। क्रिप्टो मार्केट का अनुमान था कि इस रिजर्व के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से बिटकॉइन की खरीदारी की जाएगी और इससे डिमांड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। इस ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि स्ट्रैटेजिक रिजर्व में जमा किए गए बिटकॉइन को बेचा नहीं जाएगा। इसका मतलब है कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की सप्लाई का एक हिस्सा सर्कुलेशन से बाहर कर रही है। 

बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर हुआ है। फरवरी से इनवेस्टर्स ने इन ETF से लगभग 4.4 अरब डॉलर निकाले हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन अपने उच्च स्तर से एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक घट गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप के क्रिप्टो का पक्ष लेने से इस मार्केट के सेंटीमेंट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इस हैकिंग में लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की गई थी। इससे मार्केट को बड़ा झटका लगा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.