बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, प्राइस गिरकर 97,800 डॉलर 

ट्रंप के टैरिफ को एक महीने के लिए टालने से बिटकॉइन में कुछ तेजी आई थी लेकिन इसके बाद बिकवाली से इसका प्राइस काफी टूटा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग एक प्रतिशत घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • Cardano, Tether, Polkadot और Chainlink के प्राइस गिरे हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कुछ देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। अमेरिका ने चीन और मेक्सिको सहित कुछ देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाया है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर लगभग लगभग 97,760 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,761 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Cardano, Tether, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Solana और Cardano के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.60 प्रतिशत घटकर लगभग 3.23 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

ट्रंप के टैरिफ को एक महीने के लिए टालने से बिटकॉइन में कुछ तेजी आई थी लेकिन इसके बाद बिकवाली से इसका प्राइस काफी टूटा है। चीन ने भी अमेरिका की कई वस्तुओं पर टैरिफ लगाकर पलटवार किया है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो से जुड़े ट्रेडर्स को वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए। कुछ देशों में इस सेगमेंट को लेकर रूल्स बनाए जा रहे हैं। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस सेगमेंट पर बैन लगाने की भी मांग की है। हाल ही में इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी, Ajay Seth ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर सरकार के रुख की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा, "कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल, उनकी स्वीकार्यता और महत्व के लिहाज से अपने रुख में बदलाव किया है। हम डिस्कशन पेपर की दोबारा समीक्षा कर रहे हैं।" उनका कहना था कि इस तरह के एसेट्स के लिए बॉर्डर नहीं होते और इस वजह से भारत का रुख एकपक्षीय नहीं हो सकता। दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के उल्लंघन के कारण देश में लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ByBit पर कानूनी दिशानिर्देशों का पालन किए बिना बिजनेस करने पर यह जुर्माना लगा है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने इस क्रिप्टो एक्सचेंज की जांच की थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.