क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 80,000 लेवल से नीचे जाने से इसमें गिरावट बढ़ी है। इसके पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड में कमी होना भी कारण है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस घटकर दो सप्ताह के निचले लेवल पर है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में तीन प्रतिशत का नुकसान था
  • Solana, XRP, Cardano और BNB के प्राइस भी घटे हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में तीन प्रतिशत से अधिक का नुकसान था

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और ऑयल के महंगे प्राइसेज का क्रिप्टो मार्केट पर भी असर पड़ा है। भारी बिकवाली की वजह से मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस दो सप्ताह के निचले लेवल पर है। पिछले सप्ताह 82,000 डॉलर से अधिक तक जाने के बाद बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 76,900 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में तीन प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ethereum का प्राइस लगभग 2,117 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, XRP, Cardano और BNB के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में लगभग 66.1 करोड़ डॉलर की पोजिशंस को लिक्विडेट किया गया है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस ने 82,000 डॉलर से अधिक का लेवल छुआ था। हालांकि, इस लेवल को यह बरकरार नहीं रख सका है। पिछले सप्ताह अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच मीटिंग से कोई मजबूत संकेत नहीं मिलने का भी क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के 80,000 लेवल से नीचे जाने से इसमें गिरावट बढ़ी है। इसके पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड में कमी होना भी कारण है। क्रिप्टो मार्केट के लिए अगला ट्रिगर अमेरिका में फेडरल रिजर्व की पिछले महीने हुई मीटिंग के बारे में 20 मई को जानकारी मिलना हो सकता है। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेशंस से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। इससे क्रिप्टो मार्केट के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा सकेगा। 

बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। हाल ही में इस अमेरिकी कंपनी ने 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया था कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.