क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी, बिटकॉइन का प्राइस 72,600 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत का नुकसान था। भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 3,233 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Tether, Ripple, Cardano, Solana के प्राइस घटे हैं
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 2.36 प्रतिशत घटकर लगभग 2.49 लाख करोड़ डॉलर थी
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत का नुकसान था

पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है और अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट हुई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस में मंगलवार को लगभग 1.95 प्रतिशत की गिरावट थी। CoinSwitch और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 72,653 डॉलर पर था। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 68,048 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत का नुकसान था। भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 3,233 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,560 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, Ripple, Cardano, Solana, Polkadot, Chainlink और Polygon के प्राइसेज में गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Tron, USD Coin और Iota शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.36 प्रतिशत घटकर लगभग 2.49 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने  Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में हाल की गिरावट से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने खरीदारी बढ़ाई है। रेगुलेटरी प्रोसेस और मैक्रो इकोनॉमिक तथ्यों के सकारात्मक होने से इस वर्ष की दूसरी छमाही में जोरदार तेजी आ सकती है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "मार्केट में गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए मीम कॉइन NOT में सबसे अधिक गिरावट हुई है क्योंकि इसमें प्रॉफिट बुकिंग की गई है।" 

पिछले महीने बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर पर था। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.