क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 67,000 डॉलर से गिरा

Ether का प्राइस 3.71 प्रतिशत घटकर लगभग 3,270 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह लगभग 125 डॉलर कम हुआ है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 67,000 डॉलर से गिरा

बहुत से देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 66,102 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Ether का प्राइस 3.71 प्रतिशत घटकर लगभग 3,270 डॉलर पर था
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 1.24 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 66,102 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। मार्केट एनालिस्ट्स ने बिटकॉइन के लिए 67,000 डॉलर को महत्वपूर्ण लेवल बताया था। इससे आगे जाने पर इसमें तेजी आ सकती थी। हालांकि, बिटकॉइन के इस लेवल से नीचे जाने से इसमें नुकसान बढ़ सकता है। 

Ether का प्राइस 3.71 प्रतिशत घटकर लगभग 3,270 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह लगभग 125 डॉलर कम हुआ है। इसके अलावा Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Tron, Chainlink, Polygon,  Near Protocol और Litecoin में गिरावट थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.92 प्रतिशत कम होकर लगभग 2.52 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "पिछले एक दिन में मार्केट में गिरावट हुई है। बिटकॉइन में मंदी का संकेत दिख रहा है। बिटकॉइन ETF में फंडिंग और अमेरिका में मैक्रो इकोनॉमिक डेटा से इसमें तेजी आ सकती है।" क्रिप्टो एक्सचेंज  ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "हाल ही में Ether के 4,093 डॉलर का हाई बनाने के बाद इसका प्राइस लगभग 25 प्रतिशत घटा है। ट्रेडर्स को स्पॉट Ether ETF को अगले महीने स्वीकृति मिलने का अनुमान है।" बहुत से देशों में इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के उपाय किए जा रहे हैं। ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट का रेगुलेटेड मार्केट के साथ विलय करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) पर बिटकॉइन और Ether के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड नोट्स (ETN) से हो रही है। हालांकि, ये ETN केवल प्रोफेशनल इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए उपलब्ध होंगे। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले महीने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। हाल ही में क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »