क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 64,400 डॉलर 

Bitcoin में सोमवार को भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजौों पर लगभग 1.30 प्रतिशत और लगभग 2.15 प्रतिशत की तेजी थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Ether का भारतीय एक्सचेंजों पर प्राइस लगभग 2,775 डॉलर का था
  • Tether, Binance, Cartesi और Mobox के प्राइस भी बढ़े हैं
  • गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, USD Coin, Ripple शामिल थे

पिछले सप्ताह अमेरिका में पूर्व प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की शुरुआत की थी

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव से पहले क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजौों पर लगभग 1.30 प्रतिशत और लगभग 2.15 प्रतिशत की तेजी थी। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,375 डॉलर और इंटरनेशनल  एक्सचेंजों पर लगभग 64,388 डॉलर का था। 

Ether का भारतीय एक्सचेंजों पर प्राइस लगभग 2,775 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,674 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, Binance, Cartesi और Mobox के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, USD Coin, Ripple, Cardano, Bitcoin SV और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.21 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में Kamala Harris के AI और डिजिटल एसेट्स को समर्थन करने के बयान के बाद मार्केट सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। इससे बिटकॉइन का प्राइस नए हाई लेवल्स तक पहुंच सकता है।" पिछले सप्ताह अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप ने एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की शुरुआत की थी। ट्रंप, उनके परिवार और सहयोगियों ने World Liberty Financial को लॉन्च किया है। 

आमतौर पर, प्रेसिडेंट पद के किसी उम्मीदवार के लिए चुनाव के निकट नया बिजनेस लॉन्च करना असामान्य होता है लेकिन ट्रंप की नजर 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले क्रिप्टोकरेंसी के समर्थकों को अपने पक्ष में करने पर है। हालांकि, उन्होंने पूर्व में क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया है। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में उनके परिवार ने भी इस क्रिप्टो बिजनेस का प्रचार किया है। भारत में अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर दुनिया में देश की हाई रैकिंग है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रेगुलेटर्स की ओर से इस सेगमेंट की कुछ फर्मों के खिलाफ कड़े कदम भी उठाए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.