ट्रंप के टैरिफ के फैसले से क्रिप्टो मार्केट में तबाही, बिटकॉइन का प्राइस 4 प्रतिशत घटा

ट्रंप के चीन और मेक्सिको सहित कुछ देशों पर टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में लगभग दो अरब डॉलर की बिकवाली हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में कई महीनों की सबसे अधिक गिरावट हुई है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 16 प्रतिशत से का नुकसान था
  • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा

टैरिफ में राहत नहीं मिलने पर क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी जारी रह सकती है

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump के चीन सहित कुछ देशों पर नए टैरिफ लगाने के फैसले से क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को भारी नुकसान था। Bitcoin के प्राइस में कई महीनों की सबसे अधिक गिरावट हुई है। इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटा है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 4.26 प्रतिशत घटकर 95,422 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 16 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,570 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Cardano, Polkadot, Cosmos, Litecoin, Solana और BNB सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन नौ प्रतिशत से ज्यादा गिरकर लगभग 3.03 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया है कि ट्रंप के चीन और मेक्सिको सहित कुछ देशों पर टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में लगभग दो अरब डॉलर की बिकवाली हुई है। दुनिया भर में इससे हलचल बढ़ी है। टैरिफ में राहत नहीं मिलने पर क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी जारी रह सकती है। इनवेस्टर्स को बड़ी वैश्विक घटनाओं पर नजर रखने के साथ ही सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना पर फेडरल रिजर्व ने असहमति जताई थी। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद पहले संबोधन में क्रिप्टो का कोई जिक्र नहीं होने से इस मार्केट में गिरावट हुई थी। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया  है कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। अमेरिका की पिछली सरकार ने क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। इन फर्मों में Coinbase और Kraken शामिल थी। हालांकि, इन फर्मों ने रूल्स तोड़ने से इनकार किया था। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले कुछ सप्ताह में सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे हैं। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में भी कर रही हैं। 
Advertisement
  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.