Crypto मार्केट की आंख-मिचौली, कल हुए बड़े नुकसान के बाद आज फिर चमके Bitcoin, Ether

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Dogecoin और Shiba Inu दोनों में ही इजाफा हुआ है

Crypto मार्केट की आंख-मिचौली, कल हुए बड़े नुकसान के बाद आज फिर चमके Bitcoin, Ether

Ether का हाल बिटकॉइन से आज मामूली तौर पर थोड़ा ज्यादा अच्छा रहा

ख़ास बातें
  • आज अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • Ripple, Solana, Polkadot, Chainlink जैसे टोकनों में हल्की बढ़त
  • Dogecoin और Shiba Inu दोनों में हुआ इजाफा
विज्ञापन
Cryptocurrency कीमतों की आंख-मिचौली लगातार जारी है। एक दिन पहले, शनिवार को जहां बिटकॉइन समेत सभी पॉपुलर टोकन 8-10% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे तो, आज अधिकतर डिजिटल टोकनों में 1 5 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। हालांकि, बढ़त काफी हल्की है लेकिन निवेशकों के लिए क्रिप्टो प्राइस चार्ट में फैला हरा रंग थोड़ी राहत लेकर आया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में आज ट्रेड ओपनिंग के समय गिरावट देखने को मिली थी लेकिन खबर लिखने के समय तक इसमें सुधार हो चुका था और यह 1.8 प्रतिशत की बढ़त बना चुका था। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 15.13 लाख रुपये पर चल रही है। ग्लोबल एक्सचेंज CoinmarketCap के अनुसार, बिटकॉइन की वैल्यू में आज 1.04 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह विश्व स्तर पर 19,441 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

Ether का हाल बिटकॉइन से आज मामूली तौर पर थोड़ा ज्यादा अच्छा रहा। दिन की शुरुआत गिरावट के साथ करने के बाद दिन ढलते-ढलते इसका रंग लाल से हरा हो गया था और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 4 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर ली थी। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 80,705 रुपये पर चल रही थी। वहीं इसकी ग्लोबल परफॉर्मेंस की बात करें तो, CoinmarketCap पर ईथर 1,037 डॉलर (लगभग 80.8 हजार) रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। Ripple, Solana, Polkadot, Chainlink जैसे टोकनों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। ये सभी आज हरे रंग में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट भी हुई है। नुकसान खाने वाले Crypto कॉइन्स में Avalanche, Polygon और Litecoin का नाम रहा। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Dogecoin और Shiba Inu दोनों में ही इजाफा हुआ है। तुलनात्मक रूप से डॉजकॉइन की कीमत में ज्यादा फायदा हुआ है। यह मीम टोकन 7 प्रतिशत के लगभग ऊपर गया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर के अनुसार डॉजकॉइन की कीमत 4.44 रुपये पर थी। जबकि इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी शिबा इनु भी आज हरे रंग में है लेकिन कीमत में केवल 0.25 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है। खबर लिखे जाने तक भारत में शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000613 थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »