क्रिप्टोकरंसीज की परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए भारत में लॉन्च हुआ क्रिप्टो इंडेक्स IC15

इसका उद्देश्य क्रिप्टोकरंसीज और ब्लॉकचेन इकोसिस्टम के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इनवेस्टर्स को अधिक जानकारी उपलब्ध कराना है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया भर में सबसे अधिक क्रिप्टो इनवेस्टर्स भारत में हैं
  • प्रत्येक तिमाही में इंडेक्स को दोबारा बैलेंस किया जाएगा
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर अभी तक कोई कानून मौजूद नहीं है

IC15 में इस वर्ष की शुरुआत में Bitcoin, Ethereum, Binance Coin और Solana टॉप चार क्रिप्टोकरंसी थी

दुनिया में सबसे अधिक ट्रेड होने वाली 15 क्रिप्टोकरंसीज की परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए भारत में क्रिप्टो इंडेक्स IC15 लॉन्च किया गया है। इसे क्रिप्टोकरंसी ऐप CryptoWire ने पेश किया है। इसका उद्देश्य क्रिप्टोकरंसीज और ब्लॉकचेन इकोसिस्टम के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इनवेस्टर्स को अधिक जानकारी उपलब्ध कराना है। क्रिप्टोकरंसीज को लेकर सख्त कानून बनने की आशंका के बावजूद देश में इस सेगमेंट में ट्रेड करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

क्रिप्टो से जुड़ा डेटा उपलब्ध कराने वाले TickerPlant की स्पेशल बिजनेस यूनिट, CryptoWire ने बताया कि IC15 इंडेक्स की गवर्नेंस कमेटी में इस सेगमेंट से जुड़े एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। प्रत्येक तिमाही में इंडेक्स को दोबारा बैलेंस किया जाएगा। CryptoWire के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Jigish Sonagara ने कहा, "हम संभावनाओं का मूल्यांकन करने वाले टूल्स को प्रस्तुत कर मार्केट का डिवेलपमेंट और रिस्क को कम करना चाहते हैं।"
Advertisement

इंडेक्स में शामिल होने के लिए एक क्रिप्टोकरंसी को समीक्षा की अवधि के दौरान ट्रेडिंग के दिनों में से कम से कम 90 प्रतिशत पर ट्रेड होने की जरूरत होगी। इसके अलावा यह समीक्षा से पिछले महीने में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 50 क्रिप्टोकरंसीज में होनी चाहिए। IC15 में इस वर्ष की शुरुआत में Bitcoin, Ethereum, Binance Coin और Solana टॉप चार क्रिप्टोकरंसी थी। इस इंडेक्स से देश में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को जानकारी के साथ फैसले करने में मदद मिल सकती है। 

Watcher Guru और BrokerChoose जैसी रिसर्च फर्मों की स्टडीज के अनुसार, दुनिया भर में सबसे अधिक क्रिप्टो इनवेस्टर्स भारत में हैं। इनकी संख्या लगभग 10 करोड़ है। देश में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर अभी तक कोई कानून मौजूद नहीं है। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान क्रिप्टो बिल पेश करने की योजना बनाई थी लेकिन इसे टाल दिया गया है। इस बिल को स्वीकृति के लिए कैबिनेट के पास भेजा गया है। बिल में सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरंसीज पर देश में प्रतिबंध लगाने की जरूरत बताई गई है। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल करंसी लाने पर काम कर रहा है। आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठनों ने भी देश में क्रिप्टोकरंसीज पर रोक लगाने की मांग की है। इन संगठनों का कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज से मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले बढ़ सकते हैं।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Index, Etherium, Investors, Performance, Experts
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.