Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 

पिछले महीने एक अन्य बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget के वॉलेट्स से भी 35 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी की गई थी। इस मामले में भी उत्तर कोरिया के हैकर्स के शामिल होने का शक था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2026 23:02 IST
ख़ास बातें
  • Binance में हुई चोरी के लिए उत्तर कोरिया के हैकर्स को दोषी बताया गया है
  • इसमें हैकर्स को विड्रॉल को प्रोसेस करने वाले सिस्टम्स का एक्सेस मिला था
  • Binance ने बताया है कि इस नुकसान की भरपाई कंपनी के फंड से की जाएगी

इस हैकिंग का पता चलने के बाद Binance ने विड्रॉल पर रोक लगा दी थी

सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance में 6.3 अरब डॉलर की हैकिंग से इस इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इस हैकिंग के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने अपने सिस्टम्स की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए उपाय किए हैं। Binance में हुई इस चोरी के पीछे उत्तर कोरिया के हैकर्स को दोषी बताया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में Binance के को-CEO, Richard Teng ने बताया कि इस हैकिंग की शुरुआत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कंप्यूटर में सेंध लगने से हो सकती है। इससे हैकर्स को विड्रॉल को प्रोसेस करने वाले सिस्टम्स का एक्सेस मिला था। हालांकि, Binance ने बाद में कुछ अन्य सिस्टम्स में भी सेंध लगने का पता लगाया था। इस हैकिंग का पता चलने के बाद गुरुवार को इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने विड्रॉल पर रोक लगा दी थी। Binance ने बताया है कि इस नुकसान की भरपाई कंपनी के फंड से की जाएगी। 

Advertisement

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने बताया है कि उसने क्रिप्टोकरेंसी कीज को स्टोर करने वाले सिस्टम्स में एडजस्टमेंट किए हैं। Kraken ने कहा कि अपनी सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए वह क्रिप्टो इंडस्ट्री में हो रहे इस तरह के मामलों निगरानी कर इनसे सीख ले रहा है। पिछले महीने एक अन्य बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget के वॉलेट्स से भी 35 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी की गई थी। इस मामले में भी उत्तर कोरिया के हैकर्स के शामिल होने का शक था। 
 
भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के सिस्टम में भी पिछले वर्ष हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इससे CoinDCX को लगभग 4.4 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। CoinDCX ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया था कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने स्पष्ट किया था कि इस एकाउंट का इस्तेमाल एक पार्टनर एक्सचेंज पर लिक्विडिटी से जुड़े ऑपरेशंस के लिए किया जाता था और इसमें कस्टमर के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था। CoinDCX ने बताया था कि इस लॉस को पूरी तरह कंपनी के ट्रेजरी रिजर्व से कवर किया जाएगा। यह रिजर्व नुकसान को उठाने के लिए पर्याप्त है। इसके बाद CoinDCX ने अपने सिस्टम की सिक्योरिटी को भी बढ़ाया था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में हैकिंग और स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.