Crypto एक्सचेंज OKX के एम्बेस्डर बने McLaren Formula 1 के पायलट

डिजाइनर रेसिंग हेलमेट का एक स्पेशल एडिशन भी बनाएंगे जिस पर OKX का लोगो बना होगा, हेलमेट को रिकार्डिओ अपनी रेसिंग के दौरान भी पहनेंगे।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • रेसिंग हेलमेट का एक स्पेशल एडिशन भी होगा जिस पर OKX का लोगो बना होगा
  • डेनियल ने कहा कि OKX के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है
  • टीम नॉन फंजीबल टोकन (NFT) के साथ जुड़ी हुई है

Daniel Ricciardo कार रेसिंग टीम McLaren Formula 1 के पायलट हैं।

Daniel Ricciardo क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज OKX के एम्बेस्डर के रूप में चुने गए हैं। डेनियल रिकियार्डो एक इटालियन-ऑस्ट्रेलियन ड्राइवर हैं जो मेक्लारेन फॉर्मूला वन टीम (McLaren Formula 1) के लिए कार रेसिंग करते हैं। कंपनी ने 2022-23 के लिए डेनियल को अपना एम्बेस्डर चुना है। इस दौरान डेनियल एफ1 के फैन्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी के फायदों के बारे में बताने के लिए एजुकेशनल कैम्पेन चलाएंगे। यानि कि वो फैन्स को क्रिप्टो, इनवेस्टमेंट और इससे जुड़े फायदों के बारे में गेम के फैन्स को जागरूक करेंगे। 

मई की शुरुआत में OKX ने Formula 1 के साथ एक डील साइन की थी, जिसके बाद यह फॉर्मूला वन की ऑफिशिअल पार्टनर बन गई थी और टीम की सबसे बड़ी स्पॉन्सर भी बनी। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी ने बताया कि उन्होंने मैक्लारेन रेसिंग के दो टॉप पायलेट्स में से एक, डेनियल रिकियार्डो के साथ हाथ मिलाया है जो कंपनी के एम्बेस्डर होंगे। कंपनी को रिप्रेजेंट करने के अलावा डेनियल क्रिप्टो को पॉपुलर करने के ग्लोबल कैंपेन में भी शामिल होंगे जहां पर एफ वन के फैन्स को क्रिप्टो के बारे में जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि कैसे वे क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा डिजाइनर रेसिंग हेलमेट का एक स्पेशल एडिशन भी बनाएंगे जिस पर OKX का लोगो बना होगा। इस हेलमेट को रिकियार्डो अपनी रेसिंग के दौरान भी पहनेंगे। 29 मई को होने जा रहे मोनाको ग्रांड प्रिक्स (Monaco Grand Prix) 2022 में डेनिअल अपने नए आउटफिट के साथ उतरेंगे।  

कंपनी के साथ इस डील के बारे में डेनियल ने कहा कि क्रिप्टो प्लेटफॉर्म OKX के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है, और कंपनी इंडस्ट्री में लीडर है। उन्होंने ये भी कहा, "हम जो भी कर रहे हैं उस सबका मकसद फैन्स को अच्छा एक्सपीरियंस देना है। इस साल हम कई बड़ी चीजें करने वाले हैं, गेम ऑन है।"
Advertisement

OKX के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैदर रफीक ने कहा, "डेनियल के अंदर क्रिप्टो के लिए काफी उत्साह है, यही चीज उनको कंपनी के विजन के लिए परफेक्ट फिट बनाती है।"
Advertisement

McLaren की बात करें तो यह टीम नॉन फंजीबल टोकन (NFT) के साथ जुड़ी हुई है। पिछले साल टीम ने तेजॉस ब्लॉकचेन (Tezos blockchain) पर अपना एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसे मैक्लारेन रेसिंग कलेक्टिव (McLaren Racing Collective) फीचर नाम दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.