क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb ने बताया कि उसने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • Bithumb ने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे
  • इन बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया गया है
  • इस गलत का पता चलने पर Bithumb ने जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था

Bithumb ने बताया है कि उसने गलती से भेजे गए बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया है

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb से एक बड़ी चूक हुई है। हालांकि, इसका जल्द पता चलने की वजह से एक्सचेंज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। Bithumb ने 40 अरब डॉलर से अधिक वैल्यू के बिटॉइन्स अपने यूजर्स को गलती से ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद एक्सचेंज पर तुरंत बिकवाली शुरू हो गई थी। 

Bithumb ने बताया कि उसने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर कर दिया था। 

Advertisement


इस बारे में एक स्टेटमेंट में Bithumb ने कहा, "हमारे कस्टमर्स को हुई असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। इसका कारण इस प्रमोशनल इवेंट के डिस्ट्रीब्यूशन के तरीके में हुई चूक थी।" Bithumb ने बताया है कि उसने गलती से भेजे गए बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया है और इस मामले में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक्सचेंज के एसेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। Bithumb ने माना है कि इस गलती की वजह से उसके प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन के प्राइसेज में कुछ देर के लिए काफी वोलैटिलिटी हुई थी क्योंकि कुछ यूजर्स ने टोकन्स बेचे थे। 

हालांकि, इस चूक का पता चलने के कुछ ही मिनटों में Bithumb ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है। हाल ही में इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी ने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। इससे बिटकॉइन में अधिक प्राइसेज पर खरीदारी करने वालों को भारी नुकसान हुआ है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टूट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। पिछले महीने इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने बड़ी संख्या में बिटकॉइन में खरीदारी की थी। Strategy के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.