Crypto.com ने Dogecoin, Shiba Inu समेत 15 ऑल्टकॉइन्स को रिवॉर्ड प्रोग्राम से हटाया

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है जिसके कारण लगभग 260 कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जा सकता है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने तीन नए ऑल्टकॉइन्स को अर्न प्रोग्राम में जोड़ा भी है
  • इसमें Zilliqa (ZIL), Fantom (FTM), और NEAR का नाम शामिल है
  • प्रोग्राम के तहत कंपनी 40 से अधिक एसेट्स को सपोर्ट करती है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई बड़ी गिरावट के चलते कंपनी ने छंटनी के भी दिए हैं संकेत

क्रिप्टो डॉट कॉम (Crypto.com) ने अपने अर्न प्रोग्राम (Earn program) से Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) समेत 15 ऑल्टकॉइन्स को हटा दिया है। इन सभी 15 ऑल्टकॉइन्स की डीलिस्टिंग 27 जून से लागू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने ऑल्टकॉइन्स की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। इसने पांच स्टेबल कॉइन्स की ब्याज दरों में बदलाव किया है और इसके रिवॉर्ड प्रोग्राम में तीन नए कॉइन्स भी जोड़े हैं। 

Crypto.com अपने अर्न प्रोग्राम के अंतर्गत स्टेबल कॉइन्स पर 10 प्रतिशत रिटर्न देती है और क्रिप्टोकरेंसी डिपॉजिट पर 14.5% रिटर्न देती है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी 40 से अधिक एसेट्स को सपोर्ट करती है जिनके माध्यम से यूजर कंपनी में इनवेस्ट करके कमा सकते हैं। 
Advertisement

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में घोषणा करते हुए इन बदलावों की सूचना दी। कंपनी के पोर्टफोलियो से हटाए जाने वाले Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) समेत 15 ऑल्टकॉइन्स की लिस्ट में Tezos (XTZ), Maker (MKR), Flow (FLOW), Kyber Network Crystal v2 (KNC), EOS (EOS), OMG Network (OMG), ICON (ICX), Compound (COMP), Gas (GAS), Stratis (STRAX), और Bancor (BNT), Beefy Finance (BIFI), Ontology Gas (ONG) शामिल हैं। 

इसके साथ ही कंपनी ने तीन नए ऑल्टकॉइन्स को अर्न प्रोग्राम में जोड़ा भी है, जिनमें Zilliqa (ZIL), Fantom (FTM), और NEAR का नाम शामिल है। TGBP, TAUD, TCAD, TUSD और USDP स्टेबल कॉइन्स के लिए कंपनी ने इनके रिवॉर्ड रेट में भी बदलाव किया है। लेकिन, कंपनी ने बाकी 28 कॉइन्स के रिवॉर्ड रेट में कोई बदलाव नहीं किया है जिसमें Bitcoin, Ethereum, Polygon, Avalanche, और Solana जैसे टोकन शामिल हैं। इन पर कंपनी 14.5% तक रिटर्न देती है। 
Advertisement

इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई बड़ी गिरावट के असर को कम करने के लिए अपने कर्चारियों की संख्या कम कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है जिसके कारण लगभग 260 कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जा सकता है। 15 ऑल्टकॉइन्स को अर्न प्रोग्राम से हटाए जाने के संबंध में कंपनी ने अधिकारिक रूप से वजह नहीं बताई है। प्रोग्राम के तहत कंपनी फिक्स्ड और फ्लेक्सिबल यानि नॉन फिक्स्ड डिपॉजिट पर सेविंग अकाउंट की तरह की ब्याज देती है। 
Advertisement

इसके पहले पिछले हफ्ते कंपनी को मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर से डिजिटल पेमेंट टोकन (डिजिटल पेमेंट टोकन) सर्विस देने और दूसरे कई सेटलमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध करवाने के लिए अप्रूवल मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.