Croatia की सुपरमार्केट चेन भी लेगी क्रिप्‍टो पेमेंट, 9 cryptocurrency को जोड़ा

सितंबर में क्रोएशियाई ई-बाइक कंपनी ग्रेप बाइक्स ने भी उन्हीं नौ क्रिप्टोकरेंसी से अपने प्रोडक्‍ट्स को खरीदने की इजाजत देना शुरू किया था, जिन्हें कोंजम ने अनुमति दी है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 18:26 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन, ईथीरियम, बिटकॉइन कैश, टीथर और USD कॉइन को जोड़ा गया
  • Paycek नाम का क्रोएशियाई पेमेंट्स प्रोसेसर लोगों को पेमेंट की इजाजत देगा
  • शुरुआत में ऑनलाइन खरीदारी में मिलेगा क्रिप्‍टो में पेमेंट का मौका

क्रिप्‍टोकरेंसीज को रेग्‍युलेट नहीं किए जाने के बावजूद विभिन्‍न ब्रैंड क्रिप्‍टो पेमेंट लेना शुरू कर रहे हैं।

क्रोएशिया Croatia की बड़ी सुपरमार्केट चेन ‘कोंजम' ने अपने हजारों कस्‍टमर्स से क्रिप्‍टो में भी पेमेंट लेने का फैसला किया है। पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में इस रिटेल ब्रैंड ने 9 क्रिप्‍टोकरेंसीज को जोड़ा है। इनमें बिटकॉइन, ईथीरियम, बिटकॉइन कैश, टीथर और USD कॉइन शामिल हैं। क्रोएशियाई सरकार क्रिप्टो स्पेस के बारे में उलझी हुई है। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज क्रोएशिया में अवैध नहीं है, लेकिन इन्‍हें मान्यता भी नहीं मिली है। क्रिप्‍टोकरेंसीज को रेग्‍युलेट करने पर भी क्रोएशिया ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। 

फैसले का समर्थन करते हुए कोंजुम के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि क्रिप्टो स्पेस तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य निर्धारित करेगा।

न्यूज पोर्टल Bitcoin.com ने कोंजम बोर्ड के मेंबर उरोस कलिनिक के हवाले से कहा कि क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट की शुरुआत एक और इंडिकेटर है कि कोंजम लगातार ग्‍लोबल ट्रेंड्स की मॉनिटरिंग कर रहा है, इनोवेशंस पेश कर रहा है और रिटेल सेक्‍टर में स्‍टैंडर्ड बना रहा है। हमें तेजी से विकसित हो रहे एक और क्षेत्र में लीडर होने पर गर्व है, जो भविष्य तय कर रहा है।

Paycek नाम का क्रोएशियाई पेमेंट्स प्रोसेसर लोगों को क्रिप्टो कॉइन चुनने और QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करने की इजाजत देगा। क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता से निपटने के लिए Paycek यूजर्स को अस्थायी रूप से फ‍िक्‍स्‍ड एक्‍सचेंज रेट की गारंटी भी देगा।
Advertisement

शुरुआती चरणों में क्रिप्टो पेमेंट का ऑप्‍शन कोंजम से ऑनलाइन खरीद के लिए सीमित होगा। बाद में इस फीचर को रिटेल खरीदारी में भी लाया जाएगा। 
Advertisement

क्रिप्‍टो पेमेंट्स को अपनी सर्विसेज में जोड़ने वाला कोंजम पहला क्रोएशियाई ब्रैंड नहीं है। 

इससे पहले सितंबर में क्रोएशियाई ई-बाइक कंपनी ग्रेप बाइक्स ने भी उन्हीं नौ क्रिप्टोकरेंसी से अपने प्रोडक्‍ट्स को खरीदने की इजाजत देना शुरू किया था, जिन्हें कोंजम ने अनुमति दी थी।
Advertisement

यही नहीं, इसी साल 40 Tifon गैस स्टेशनों ने Paycek के जरिए क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट लेना शुरू कर दिया गया है। 
Advertisement

क्रिप्‍टोकरेंसीज को रेग्‍युलेट नहीं किए जाने के बावजूद विभिन्‍न ब्रैंड क्रिप्‍टो पेमेंट लेना शुरू कर रहे हैं। 

एलन मस्‍क की इलेक्ट्रिक वीकल कंपनी टेस्‍ला और अमेरिकी मूवी हॉल चेन AMC थिएटर्स उन कंपनियों में से एक हैं, जो अमेरिका में क्र‍िप्‍टो पेमेंट्स स्‍वीकार कर रही हैं। 

इसी साल सितंबर में अल साल्वाडोर में बिटकॉइन को लीगल कर देने के बाद से अमेरिका समेत विभिन्‍न देशों में क्रिप्‍टो पेमेंट्स बढ़ रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Croatia, Konzum, Bitcoin, crypto payments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.