Yuga Labs के CryptoPunks प्रोजेक्ट से जुड़े क्रिस्टीज के NFT स्पेशलिस्ट

डेविस इससे पहले Beeple की उस NFT नीलामी के इंचार्ज थे जिसकी पिछले वर्ष 6.9 करोड़ डॉलर से अधिक में बिक्री हुई थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 जून 2022 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Yuga Labs लोकप्रिय NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club की क्रिएटर है
  • BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे
  • पिछले कुछ महीनों में डिजिटल आर्ट से जुड़े NFT की बिक्री बढ़ी है

Yuga Labs ने मार्च में Larva Labs से CryptoPunks कलेक्शन की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी खरीदी थी

ऑक्शन फर्म क्रिस्टीज के नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट के एक प्रमुख मेंबर Noah Davis ने अगले महीने से Yuga Labs के  NFT कलेक्शन CryptoPunks की ब्रांड लीड के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने की जानकारी दी है। Yuga Labs ने मार्च में Larva Labs से CryptoPunks कलेक्शन की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी खरीदी थी। Yuga Labs ने कहा था कि वह इसके होल्डर्स को कमर्शियल राइट्स ट्रांसफर करेगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

डेविस ने ट्विटर पर कहा, "अगर आप एक Punk होल्डर हैं और इस ब्रांड को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी रखते हैं तो मैं आपसे बात करना चाहता हूं।" डेविस इससे पहले Beeple की उस NFT नीलामी के इंचार्ज थे जिसकी पिछले वर्ष 6.9 करोड़ डॉलर से अधिक में बिक्री हुई थी। इससे  NFT सेगमेंट में संभावनाओं का संकेत मिला था। इस बिक्री से पता चला था कि डिजिटल आर्ट को बड़ी ऑक्शन फर्मों की ओर से अधिक वैल्यूएशन पर खरीदा और बेचा जा सकता है। Christie ने अपनी पहली NFT बिक्री की सफलता के बाद और डिजिटल टोकन्स की नीलामी करने का फैसला किया था। 
Advertisement

Yuga Labs लोकप्रिय NFT कलेक्शन Bored Ape Yacht Club (BAYC) की क्रिएटर है। BAYC NFT प्रोजेक्ट 10,000 एल्गोरिद्म से जेनरेट किए गए बंदरों के कार्टून वाले इलस्ट्रेशन हैं और ये सभी अलग हैं। BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे। इस कलेक्शन के NFT की लोकप्रियता सेलेब्रिटीज के बीच भी बढ़ रही है। हाल ही में Yuga Labs ने बताया था कि BAYC NFT होल्डर्स नए आइटम्स को केवल ApeCoin के इस्तेमाल से खरीद सकेंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए ApeCoin के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हो रही है।

इन टोकन्स का एक हिस्सा Yuga Labs को एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। कुछ लोगों का मानना है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है, जबकि कुछ अन्य मानते हैं कि Yuga Labs ने SEC की सख्ती से बचने के लिए इससे दूरी बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, NFT, BAYC, Market, Yuga Labs, Christies
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.