कनाडाई फूड टेक WeCook भी अब Dogecoin, XRP जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी में स्‍वीकार कर रही है पेमेंट

नुवेई की पेमेंट तकनीक का इस्‍तेमाल करके वीकुक ऑर्डर स्‍वीकार करेगी। यह बिजनेस टु बिजनेस पेमेंट लेने के अलावा कंस्‍यूमर पेमेंट भी सपोर्ट करेगी।

कनाडाई फूड टेक WeCook भी अब Dogecoin, XRP जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी में स्‍वीकार कर रही है पेमेंट

कनाडाई फूड मार्केट में वीकुक एक बड़ा नाम है। सिर्फ कनाडा के दो शहरों क्यूबेक और ओंटारियो में इसने पिछले साल 40 लाख से ज्‍यादा मील ड‍िलिवर किए थे।

ख़ास बातें
  • 40 से ज्‍यादा क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट दे रही है नुवेई
  • डॉजकॉइन, एक्सआरपी आदि को स्‍वीकार करेगी वीकुक
  • अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में बढ़ रहा क्रिप्‍टो पेमेंट का चलन
विज्ञापन
क्रिप्‍टो मार्केट (Crypto Market) में गिरावट का दौर जारी है। इसके बावजूद दुनियाभर की कंपनियां, क्रिप्‍टोकरेंसीज को अपना रही हैं। कनाडाई फूड टेक कंपनी वीकुक (WeCook) ने डॉजकॉइन, एक्सआरपी और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट मेथड के रूप में स्‍वीकार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ग्‍लोबल पेमेंट टेक कंपनी नुवेई (Nuvei) ने रेडी-टू-ईट मील डिलीवरी प्लेटफॉर्म्‍स के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है, जिसके बाद वीकुक ने भी इस सर्विस को शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, वीकुक भी नुवेई की पेमेंट तकनीक का इस्‍तेमाल करके ऑर्डर स्‍वीकार करेगी। यह बिजनेस टु बिजनेस पेमेंट लेने के अलावा कंस्‍यूमर पेमेंट भी सपोर्ट करेगी। 

मीडिया रिर्पोटों के अनुसार, पिछले साल मार्च में नुवेई ने 40 से ज्‍यादा क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट देने का ऐलान किया था। इससे मर्चेंट्स के लिए पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर से टाइअप करना आसान हो गया और उन्‍हें 200 देशों में क्रिप्‍टाकरेंसी को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्‍वीकार करने का ऑप्‍शन मिल गया। 

जिन क्रिप्‍टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में सपोर्ट दिया जा रहा है, उनमें बिटकॉइन, कार्डानो, ईथीरियम, बिटकॉइन कैश, लाइटकॉइन, एनईओ, एक्सआरपी, डॉजकॉइन, रेडकॉइन, बिटकॉइन गोल्ड, USDT समेत कई क्रिप्‍टोकरेंसी शामिल हैं।

कनाडाई फूड मार्केट में वीकुक एक बड़ा नाम है। बताया जाता है कि सिर्फ कनाडा के दो शहरों क्यूबेक (Quebec) और ओंटारियो (Ontario) में इसने पिछले साल 40 लाख से ज्‍यादा मील ड‍िलिवर किए थे। अमेरिका, कनाडा उन देशों में अग्रणी हैं, जहां पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर क्रिप्‍टोकरेंसी को स्‍वीकार किया जाना तेजी से बढ़ा है। यहां कई शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स भी क्रिप्‍टो पेमेंट स्‍वीकार कर रहे हैं, जिससे यूजर्स जरूरत की हर चीज क्रिप्‍टो से खरीदने में सक्षम हैं।  

कुछ समय पहले तक सिर्फ बिटकॉइन और ईथीरियम जैसी क्रिप्‍टोकरेंसीज को पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर स्‍वीकार किया जाता था, पर अब डॉजकॉइन, शीबा इनु, कॉर्डानो जैसे कॉइंस भी अपनाए जा रहे हैं। डॉजकॉइन यूजर्स अब बिटपे के जरिए उबरईट्स फूड डिलीवरी के लिए पेमेंट कर सकते हैं। यह क्रिप्‍टोकरेंसी अब बिग3 बास्केटबॉल लीग का हिस्सा भी बन गई है। डॉजकॉइन को टेस्‍ला के मालिक एलन मस्‍क भी काफी सपोर्ट करते रहे हैं। मस्‍क अपने कई प्रोजेक्‍ट्स में डॉजकॉइन को पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर जगह दे चुके हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »