Crypto मार्केट में दिखने लगा सुधार, बिटकॉइन 17 लाख तो ईथर 1 लाख रुपये के पार

बिटकॉइन की कीमत में बढ़त का असर ईथेरियम की कीमत पर भी दिखाई दिया

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 17:21 IST
ख़ास बातें
  • बढ़त के मामले में डॉजकॉइन आज शिबा इनु से पीछे रहा
  • कीमतों में गिरावट दर्ज कराने वाले टोकनों में Tether, USD Coin, Monero रहे
  • ईथर की कीमत 6.23 प्रतिशत से बढ़ गई है

बिटकॉइन आज 22 हजार डॉलर (लगभग 17.60 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लंबे समय के बाद ट्रेड ओपनिंग बड़ी बढ़त के साथ देखी जा रही है। शुक्रवार का दिन निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर लेकर आया जब क्रिप्टो प्राइस चार्ट में हरा रंग फैला दिखाई दिया। बिटकॉइन की कीमत आज, यानि 8 जुलाई को 22 हजार डॉलर (लगभग 17.60 लाख रुपये) पर पहुंच गई। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 6.82 प्रतिशत से बढ़ गई। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में इससे ज्यादा बढ़त देखी गई है। उदारहरण के लिए Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत 8.25 प्रतिशत से ऊपर हो गई है और यह 22,079 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।   

बिटकॉइन की कीमत में बढ़त का असर ईथेरियम की कीमत पर भी दिखाई दिया। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, आज ईथर की कीमत 6.23 प्रतिशत से बढ़ गई है। वर्तमान में ईथर 1,267 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा दूसरे पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी आज काफी इजाफा देखा गया है। Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Polkadot, और Avalanche सभी में आज काफी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी में शिबा इनु और डॉजकॉइन दोनों ही टोकनों में बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़त के मामले में डॉजकॉइन आज शिबा इनु से पीछे रहा। डॉजकॉइन में आज 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई है जबकि, शिबा इनु में 3 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 5.60 रुपये पर थी जबकि भारत में शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000879 पर ट्रेड कर रही है। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज हरा रंग भले ही हावी रहा लेकिन कुछ टोकन ऐसे भी रहे जिनमें नुकसान हुआ है। कीमतों में गिरावट दर्ज कराने वाले टोकनों में Tether, USD Coin, Monero का नाम रहा। क्रिप्टो मार्केट का कुल कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 5.54 प्रतिशत से बढ़ गया है। CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, वर्तमान में यह $968 बिलियन (लगभग 76,75,798 करोड़ रुपये) पर चल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, BTC, ETH PriceToday, cryptocurrency price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.