रेगुलेटर की कमी के कारण बंद होगी देश की ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल

IAMAI का मानना है कि इसे अपने रिसोर्सेज अन्य उभरते हुए टेक सेगमेंट्स में लगाने चाहिए जिससे देश की डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 15:51 IST
ख़ास बातें
  • यह काउंसिल इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बनाई थी
  • BACC को बंद करने के बावजूद IAMAI का ब्लॉकचेन सेगमेंट में योगदान होगा
  • यह देश की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी

क्रिप्टो और Web3 से जुड़ी फर्मों ने BACC को बंद करने के फैसले पर निराशा जताई है

क्रिप्टो सेगमेंट के लिए देश में कानून बनने का इंतजार किया जा रहा है। इसका असर इस सेगमेंट से जुड़ी संस्थाओं पर पड़ रहा है। रेगुलेटरी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण चार वर्ष पहले शुरू हुई ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल (BACC) को बंद करने का फैसला किया गया है। यह काउंसिल इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने बनाई थी।

IAMAI का मानना है कि इसे अपने रिसोर्सेज अन्य उभरते हुए टेक सेगमेंट्स में लगाने चाहिए जिससे देश की डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद मिल  सकेगी। BACC को बंद करने के बावजूद IAMAI का ब्लॉकचेन सेगमेंट में योगदान जारी रहेगा और यह देश की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को बढ़ावा देने में मदद करेगी। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती और अन्य रिस्क नहीं होते। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। CBDC पर ट्रांजैक्शंस को सरकार की ओर से ट्रैक किया जा सकता हैअमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है। रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक रिपोर्ट में कहा है, "CBDC को प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के प्रोसेस और ट्रायल के बाद लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन मॉनेटरी पॉलिसी के उद्देश्यों और पेमेंट सिस्टम्स के अनुसार बनाने की जरूरत है।" 
Advertisement

इस बारे में BACC की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि इंडस्ट्री को हमेशा रेगुलेटर्स और स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए। एक इंडस्ट्री के तौर पर हम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बनाए रखेंगे और Web3 सहित उभरती हुई टेक्नोलॉजीज को मजबूत करने में योगदान देंगे।" 

BACC के सदस्यों को इस फैसले के बारे में मुंबई में हुई एक मीटिंग में जानकारी दी गई थी। इस मीटिंग में क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinSwitch Kuber, CoinDCX और WazirX के प्रतिनिधि शामिल थे। क्रिप्टो और Web3 से जुड़ी फर्मों ने BACC को बंद करने के फैसले पर निराशा जताई है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि BACC ने चार वर्षों के कामकाज के दौरान क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कुछ खास नहीं किया और इस वजह से इसे बंद करने से समस्या नहीं होगी।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Web3, Blockchain, Industry, CBDC, Transactions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.