क्रिप्टो मार्केट में आया नया BMEX टोकन, रजिस्टर करने वालों को मिलेंगे 5 BMEX और 10 Tether टोकन

शुरुआती 50,000 नए यूज़र्स, जो 31 जनवरी, 2022 से पहले टोकन के लिए साइन अप करेंगे और बिटमैक्स के KYC प्रोटोकॉल को पूरा करेंगे, उन्हें 5 BMEX टोकन और 10 Tether टोकन मिलेंगे।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • BMEX की कीमत की घोषणा अगले साल की दूसरी तिमाही में होगी
  • BMEX के लिए रजिस्टर करने वालों को फ्री मिलेंगे 5 BMEX और 10 Tether
  • अपने साथ तीन लोगों को रजिस्टर कराने वालों को मिलेंगे एक्स्ट्रा 15 BMEX

BMEX की कीमत की घोषणा अगले साल की दूसरी तिमाही में होगी

BitMEX एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जो फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स जैसे डेरिवेटिव प्रोडक्ट की पेशकश को शुरू करने वाला पहला एक्सचेंज भी है और अब, इसने BMEX नाम का एक टोकन लॉन्च किया है। इस टोकन को खरीदने वाले निवेशक ट्रेडिंग डिस्काउंट, एक्सचेंज के अर्न प्रोडक्ट के लिए बेहतर रेट, BitMEX की ट्रेडिंग एकेडमी का एक्सेस जैसे कई बेनिफिट्स का फायदा उठा सकेंगे। Seychelles पर आधारित क्रिप्टो एक्सचेंज जनवरी 2022 के अंत तक BMEX व्हाइटपेपर जारी करने की योजना बना रहा है और निवेशकों को एयरड्रॉप के जरिए 1 फरवरी, 2022 से टोकन जारी करना शुरू कर देगा।

BitMEX ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि BMEX टोकन की पांच वर्षों में अधिकतम 450 मिलियन की आपूर्ति होगी। उस आपूर्ति में से 20% पहले से ही BitMEX कर्मचारियों के लिए निर्धारित हैं। कंपनी का कहना है कि " बचे 25% टोकन का उपयोग टोकन और इकोसिस्टम के लिए किया जाएगा।"

शुरुआती 50,000 नए यूज़र्स, जो 31 जनवरी, 2022 से पहले टोकन के लिए साइन अप करेंगे और बिटमैक्स के KYC प्रोटोकॉल को पूरा करेंगे, उन्हें 5 BMEX टोकन और 10 Tether टोकन मिलेंगे। इस समयसीमा से पहले यदि कोई यूज़र तीन अन्य लोगों को BMEX से जोड़ेगा, तो उसे एक्स्ट्रा 15 BMEX टोकन मिलेंगे। मौजूदा यूज़र्स केवल एक्सचेंज पर ट्रेडिंग करके BMEX में अपनी ट्रेडिंग फीस का 25 प्रतिशत तक जुटा सकेंगे।

प्रत्येक BMEX टोकन की कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। यह 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी की स्पॉट ब्रांच के लॉन्च होने के बाद निर्धारित की जाएगी। बता दें कि स्पॉट ट्रेडिंग शुरू होने तक यूज़र्स टोकन को विड्रॉ (निकाल) नहीं पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  6. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  7. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  8. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  10. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.