बिटकॉइन में तेजी जारी, एक दिन में प्राइस 252 डॉलर बढ़ा 

मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन लगभग 50,000 डॉलर पर पहुंच सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में गुरुवार को 0.43 प्रतिशत की तेजी थी
  • Ether का प्राइस 1.38 प्रतिशत घटकर लगभग 2,250 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.56 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.6 लाख करोड़ डॉलर पर था

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। इसका बड़ा कारण वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 19 महीने के हाई लेवल पर पहुंचना है। बिटकॉइन में गुरुवार को 0.43 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 44,000 डॉलर के पास ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसमें 252 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन लगभग 50,000 डॉलर पर पहुंच सकता है। 

हालांकि, दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में नुकसान था। इसका प्राइस 1.38 प्रतिशत घटकर लगभग 2,250 डॉलर पर था। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Ripple, Cardano, Tron, Binance Coin, Polygon, Stellar और Monero शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.56 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.6 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो फर्म CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "टेक्निकल नजरिए से बिटकॉइन 44,000 डॉलर के रेजिस्टेंस लेवल है। मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव है। इस स्थिति में मामूली गिरावट से नुकसान नहीं होगा।" इस बारे में क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon का कहना था, "मार्केट में खरीदारी के लिए मजबूत सेंटीमेंट है। इसमें बिटकॉइन की तेजी का बड़ा योगदान है। बिटकॉइन की मार्केट में हिस्सेदारी 53 प्रतिशत से अधिक की है।" 

इस अपट्रेंड का प्रमुख कारण अमेरिका में जल्द स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने का अनुमान है। बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.