Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में प्राइस 562 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.80 प्रतिशत बढकर 1,650 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether की वैल्यू 46 डॉलर बढ़ी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 13:07 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 2.01 प्रतिशत बढ़कर 26,917 डॉलर पर था
  • ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में सुधार इसमें तेजी का कारण हो सकता है
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को तेजी थी। इसका प्राइस 2.01 प्रतिशत बढ़कर 26,917 डॉलर पर था। यह इस सप्ताह में दूसरी बार है कि जब बिटकॉइन में तेजी रही है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 562 डॉलर बढ़ा है। ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में कुछ सुधार इसमें तेजी का कारण हो सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.80 प्रतिशत बढकर 1,650 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether की वैल्यू 46 डॉलर बढ़ी है। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Ripple, and Cardano. Solana, Tron, Polkadot, Polygon, Litecoin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.07 लाख करोड़ डॉलर पर पहुच गया। 
Advertisement

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट वैल्यू के लिहाज से 20 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी है। पिछले एक दिन में Ether ने बिटकॉइन से बेहतर प्रदर्शन किया है। Ethereum के डिवेलपर्स Holesky टेस्ट नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा इनवेस्टमेंट मैनेजर Valkyrie Funds LLC को SEC से मौजूदा BTC Futures ETF के साथ ETH Futures को जोड़ने की स्वीकृति मिल गई है।" बैंकरप्ट FTX एक्सचेंज को हाल ही में अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिली थी। इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बेचने के लिए उपलब्ध नहीं है। 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.