Bitcoin में लौटी तेजी, 1 दिन में प्राइस 271 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के साथ ही Tether, Binance Coin, USD Coin, Chainlink और Bitcoin SV के प्राइस घटे हैं

Bitcoin में लौटी तेजी, 1 दिन में प्राइस 271 डॉलर बढ़ा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.38 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.55 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 39,921 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को लगभग आधा प्रतिशत का प्रॉफिट था। इसका प्राइस 39,921 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में यह 271 डॉलर बढ़ा है। इससे बिकवाली का दबाव कम होने का संकेत मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के साथ ही Tether, Binance Coin, USD Coin, Chainlink और Bitcoin SV के प्राइस घटे हैं। Avalanche Solana, Ripple, Cardano और Tron में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.38 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.55 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में मामूली तेजी के साथ क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। हालांकि, मार्केट में उत्साह की कमी है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व को मार्केट लिक्विडिटी बढ़ाने और इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए इंटरेस्ट रेट्स में जल्द कमी शुरू करनी चाहिए।" कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इमर्जिंग मार्केट्स को खतरे की चेतावनी दोहराई थी। RBI का कहना था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन में इसे लेकर बदलाव नहीं हुआ है। 

अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC के बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति देने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसीज पर चाहे कोई कुछ भी करे लेकिन RBI और मेरी पोजिशन नहीं बदली है। इमर्जिंग मार्केट्स की इकोनॉमी के लिए यह एक बड़ा खतरा है और इस पर आगे जाकर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होगा।" दास का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जोड़ी और इससे मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थिरता को खतरा हो सकता है। RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कुछ वर्ष पहले एक सर्कुलर जारी कर उसके रेगुलेशंस के तहत आने वाली एंटिटीज पर ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स में डील करने को लेकर रोक लगाई थी। हालांकि, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने RBI के इस सर्कुलर को खारिज कर दिया था। पिछले वर्ष होम मिनिस्टर अमित शाह ने क्रिप्टो से जुड़े रिस्क को डायनामाइट के विस्फोट जैसा खतरनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एक साझा स्ट्रैटेजी बनाने की जरूरत है। 



 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulators, Tron, Profit, Market, Bitcoin, Demand, Solana, Investors, Litecoin, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »