बिटकॉइन में भारी तेजी, 37,240 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

बिटकॉइन में वीकेंड पर लगभग 900 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के प्राइस में वीकेंड पर लगभग 900 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है
  • इसने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में वीकेंड पर लगभग 18 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 1.60 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 37,241 डॉलर पर था। बिटकॉइन में वीकेंड पर लगभग 900 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी लगभग 2.25 प्रतिशत का उछाल था। इसका प्राइस लगभग 1,997 डॉलर पर था। Ether के प्राइस में वीकेंड पर लगभग 18 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Avalanche, Ripple, Solana, Binance Coin, Tron, Chainlink, Polygon, Litecoin और Bitcoin Cash के प्राइसेज बढ़े हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिलाइजेशन 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 1.41 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन और इथर दोनों में वीकेंड पर मजबूती आई है। इसका कारण बिटकॉइन के समर्थक Javier Milei का अर्जेंटीना में प्रेसिडेंट का चुनाव जीतना हो सकता है। उनका मानना है कि बिटकॉइन से प्राइवेट सेक्टर में फंडिंग लौट सकती है।" CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "Fidelity ने ETH के ETF के लिए एप्लिकेशन दी है। क्रिप्टो मार्केट में बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों की एंट्री एक पॉजिटिव संकेत है। अमेरिका में SEC ने बिटकॉइन ETF के लिए एप्लिकेशंस पर अपना फैसला टाल दिया है। इसका बिटकॉइन के प्राइस पर कोई बड़ा असर नहीं हुआ है।" 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस सेगमेंट पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर कार्य किया जा रहा है। क्रिप्टोकरेंसीज के लिए यह एक बड़ा मार्केट है। अमेरिका में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के कुछ बड़े मामले भी हुए हैं। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ether, Rules, Bitcoin, Market, Solana, Exchange, Ripple, Investors, Demand, ETF, Fraud, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  2. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  4. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  5. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  7. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  9. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  10. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.