Bitcoin का प्राइस 20,000 डॉलर के पार, Ether में भी उछाल

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.60 प्रतिशत का उछाल आया। इसका प्राइस इंटरनेशन और लोकल एक्सचेंजों पर 1,582 डॉलर से अधिक का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 18:05 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20,400 डॉलर पर था
  • बिटकॉइन की वैल्यू में इस वर्ष काफी गिरावट आई है
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने इस महीने की शुरुआत तेजी के साथ की है। यह लगभग 0.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खुला। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 0.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,400 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 20,480 डॉलर पर था। 

Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी तेजी आई है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.60 प्रतिशत का उछाल आया। इसका प्राइस इंटरनेशन और लोकल एक्सचेंजों पर 1,582 डॉलर से अधिक का था। Ethereum ब्लॉकचेन के एनर्जी एफिशिएंट 'Merge' अपग्रेड के लॉन्च से ट्रांजैक्शंस में तेजी आई है और एनर्जी की खपत में कमी हुई है।  इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Binance Coin, Ripple, Cardano और Solana सहित ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स बढ़े हैं। Tether, USD Coin और Binance USD में भी उछाल आया है। मीम कॉइन्स  Dogecoin और Shiba Inu का प्राइस भी बढ़ा है। क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले एक दिन में लगभग 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1.02 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के साथ ही बिटकॉइन की माइनिंग पर भी पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका सहित कुछ देशों में बिटकॉइन माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत का विरोध हो रहा है। इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामले बढ़ने से भी इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना रहे हैं।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.