इस साल Bitcoin की शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद एक्सपर्ट्स 2022 को लेकर असमंजस में

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में Bitcoin फ्यूचर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के बाद ही अक्टूबर में Bitcoin ने $66,000 (लगभग 49,00,020 रुपये) का पीक हासिल किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के लिए 2021 रहा बेहरीन साल
  • $66,000 (लगभग 49,00,020 रुपये) के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था बिटकॉइन
  • एक्सपर्ट्स नहीं लगा पा रहे हैं 2022 की परफॉर्मेंस का अंदाज़ा

वर्तमान में Bitcoin ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को लीड कर रहा है

Bitcoin के लिए 2021 काफी अच्छा साल साबित हुआ। इस साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने अपना ऑल-टाइम हाई बनाया और $60,000 (लगभग 44,55,079 रुपये) के आंकड़ें पर पहुंची। हालांकि, उसके बाद से कॉइन में ज्यादातर गिरावट देखने को मिली। इस अस्थिरता को देखते हुए क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट्स अगले साल के रिज़ल्ट की भविष्यवाणी करने में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं।

एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट कहती है कि दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच बिटकॉइन की कीमत में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई और यह अपने ऑल-टाइम हाई, यानी $60,000 (लगभग 44,55,079 रुपये) के मार्क पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद Bitcoin ने नए साल में $50,000 (लगभग 37,12,584 रुपये) के नीचे कारोबार किया और साल के अंतिम दिन तक यह क्रिप्टोकरेंसी इसी मार्के के आसपास भटक रही है।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट फंड ARK36 के कार्यकारी निदेशक, लुकस लागौडिस (Loukas Lagoudis) ने कहा, "मौजूदा अस्थाई व दिशाहीन कीमत और दबाव की उम्मीद के चलते और ज्यादा नीचे गिरने की संभावना ने डिजिटल एसेट मार्केट में बहुत अनिश्चितता पैदा की है।"

इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि "फिर भी 2022 के दौरान बड़े निवेशकों द्वारा डिज़िटल एसेट को निरंतर अपनाने और फाइनेंशियल सिस्टम में उनका आगे एकीकरण क्रिप्टो स्पेस के विकास के मुख्य चालक होंगे।"
Advertisement

2021 में बिटकॉइन की इस परफॉर्मेंस का एक बड़ा कारण वॉल स्ट्रीट की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ती भूख है। अप्रैल में इस कॉइन के रिकॉर्ड हाई के पीछे क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase का शेयर बाजार में दाखिल होना सबसे बड़ा कारण था।
Advertisement

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में Bitcoin फ्यूचर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के बाद ही अक्टूबर में Bitcoin ने $66,000 (लगभग 49,00,020 रुपये) का पीक हासिल किया था।

इसके अलावा, कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बिटकॉइन के 2022 में प्रवेश करने पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने का खतरा है, विशेष रूप से अपने सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी Ethereum के साथ।
Advertisement

नवंबर में, ट्विटर के सह-संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कर दिया था, और इसके बाद उन्होंने अपना पूरा फोकस अपनी डिज़िटल पेमेंट फर्म पर लगा दिया है, जिससे वह क्रिप्टोकरेंसी का और विस्तार कर सके।
Advertisement

CoinGecko के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का कुल मार्केट कैप $2.36 ट्रिलियन (लगभग 1,72,26,737 करोड़ रुपये) है, जिसमें बिटकॉइन का कुल मूल्य $900 बिलियन (लगभग 66,804,75 करोड़ रुपये) है। वर्तमान में इस मार्केट को Bitcoin ही लीड कर रहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.