Crypto मार्केट में लाल रंग : Bitcoin 6% Ether 13% SHIB 30% और Dogecoin 27% लुढ़के

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन $1.17 ट्रिलियन (लगभग 91,01,968 करोड़ रुपये) पर है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 मई 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • ईथर को आज बिटकॉइन से दोगुना नुकसान हुआ है
  • Tether, USD Coin और Binance USD में मामूली बढ़त
  • मार्केट के जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि कीमतें एक बार फिर से उछाल मारेंगीं

भारत में बिटकॉइन की कीमत $31,119 (लगभग 24 लाख रुपये) पर बनी हुई है

इस हफ्ते की शुरुआत से क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें नीचे आना शुरू हो गई थीं और टोकन लगातार बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज, यानि 12 मई को गुरूवार के दिन भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर के अनुसार, बिटकॉइन में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखने के समय तक भारत में बिटकॉइन की कीमत $31,119 (लगभग 23.3 लाख रुपये) पर थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी को इससे भी अधिक नुकसान हुआ है। Binance और Coinbase जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर बिटकॉइन की कीमत $28,625 (लगभग 22 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। 

ईथर को आज नुकसान ज्यादा उठाना पड़ा है। ओपनिंग में ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को 13.87 प्रतिशत की गिरावट झेलनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक ईथर की कीमत $2,163 (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन्स को हल्का फायदा हुआ जो कि बहुत मामूली है। इन्हें छोड़कर गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस चार्ट में कोई ऐसा ऑल्टकॉइन नहीं था जो हरे रंग में दिखाई दे रहा हो। Dogecoin और Shiba Inu को आज भारी नुकसान हुआ है। SHIB में 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है और DOGE को 27 प्रतिशत का घाटा हुआ है।   
Advertisement

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टोमार्केट कैपिटलाइजेशन $1.17 ट्रिलियन (लगभग 91,01,968 करोड़ रुपये) पर है। फिलहाल चल रही मंदी की लहर के बीच मार्केट के जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि कीमतें एक बार फिर से उछाल मारेंगीं।  

CoinDCX रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंडक्टिव रेगुलेशन केवल यूजर्स को ही खतरे से नहीं बचाता है, बल्कि यह क्रिप्टोकरेंसी जैसी नव-निर्मित मार्केट की ग्रोथ को भी सुनिश्चित करता है। इसके अलावा यह उभरती टेकनोलॉजी जैसे Web3 के लिए भी समान भूमिका अदा करता है। टीम ने कहा कि अभी दुनिया के और भी अधिक देश क्रिप्टो रेगुलेशन को अपनाएंगे। 
Advertisement

इस बीच, क्रिप्टो से जुड़ी फर्में लगातार अपनी सर्विसेज के दायरे को बढ़ाने के लिए फंड जुटा रही हैं। उदाहरण के लिए, KuCoin ने हाल ही में 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,158 करोड़ रुपये) का फंड Circle Ventures और Jump Crypto से जुटाया है। क्रिप्टोकरेंसी के लिए फर्मों का ये आत्मविश्वास ही मार्केट में फिर से उछाल की उम्मीद भी जगाता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Bitcoin, Ether, digital currency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.