Bitcoin, Ether के साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज हल्की गिरावट, जानें Crypto के लेटेस्ट प्राइस

CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.14 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,62,77,490 करोड़ रुपये) है।

Bitcoin, Ether के साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज हल्की गिरावट, जानें Crypto के लेटेस्ट प्राइस

आज बिटकॉइन की ट्रेडिंग 2.18 प्रतिशत के नुकसान के साथ शुरू हुई।

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Solana, Avalanche, Polkadot, और Polygon में हुई बढ़त।
  • Tether, USD Coin, Ripple, Cardano और Terra को हुआ नुकसान।
  • लम्बे निवेश के लिए अभी भी क्रिप्टोकरेंसी लोगों की पहली पसंद।
विज्ञापन
Bitcoin ने हाल ही में मार्च के अंदर $45,000 (लगभग 34 लाख रुपये) का आंकड़ा पार किया। आज इस कॉइन की ट्रेडिंग 2.18 प्रतिशत के नुकसान के साथ शुरू हुई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) $47,718 (लगभग 36 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी इसकी कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंज्स पर यह 0.11 प्रतिशत की गिरावट के बाद $47,306 (लगभग 35.80 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी आज हल्की गिरावट देखी गई है। नेशनल और इंटरनेशनल दोनों ही स्तरों पर ईथर की कीमत (Ether Price) मामूली रूप से कम हुई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार फिलहाल ईथर की कीमत (Ether latest price) 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ $3,450 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। वहीं, CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ $3,400 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के हाल की बात करें तो आज ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी हरे रंग में दिखाईं दीं। 

Binance Coin, Solana, Avalanche, Polkadot, और Polygon ने कीमतों में हल्का इजाफा किया है। Tether, USD Coin, Ripple, Cardano और Terra को आज नुकसान हुआ है। इसके अलावा मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu ने भी हल्की बढ़त हासिल की है। 

क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में आई इस रैली ने निवेशकों के डर को खत्म कर दिया है। इसने क्रिप्टो मार्केट के लिए चल रहे नकारात्मक प्रभाव को खत्म किया है। भारतीय एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि लम्बे निवेश के लिए अभी भी क्रिप्टोकरेंसी में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। पांच साल पहले जहां क्रिप्टो फंड्स की संख्या 4 थी, वहीं जनवरी 2022 में यह बढ़कर 119 हो चुकी है। 

इसी बीच, कई और देश भी क्रिप्टो रेगुलेशन के लिए कदम उठा रहे हैं। वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री ली मिन्ह खाई ने देश के वित्त मंत्रालय को डिजिटल एसेट्स सेक्टर के लिए रेगुलेटरी लॉ ड्राफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। 

CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.14 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,62,77,490 करोड़ रुपये) है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »