बिटकॉइन में तूफानी तेजी, 40,000 डॉलर के पार हुआ प्राइस

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 17:15 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 40,580 डॉलर पर था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

इसने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से अधिक का हाई-लेवल बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 19 महीनों में पहली बार सोमवार को 40,000 डॉलर का महत्वपूर्ण लेवल पार किया है। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 40,580 डॉलर पर था। इसने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से अधिक का हाई-लेवल बनाया था। इसके बाद से यह 26,000 डॉलर से 27,500 डॉलर की रेंज में ट्रेड कर रहा था। 

लगभग दो महीने पहले CoinTelegraph के स्पॉट बिटकॉइन ETF को अमेरिका में स्वीकृति मिलने की गलत रिपोर्ट पब्लिश करने के बाद बिटकॉइन में तेजी की शुरुआत हुई थी। बिटकॉइन का प्राइस अक्टूबर की शुरुआत में लगभग 28,175 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन कॉन्ट्रैक्ट्स पर लगभग 5.4 करोड़ डॉलर की शॉप्ट पोजिशंस भुनाई गई हैं। Zebpay के ट्रेड डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "इस वर्ष का बिटकॉइन ने हाई बनाया है और वर्ष की शुरुआत से इसमें लगभग 140 प्रतिशत की तेजी आई है। इस अपट्रेंड का बड़ा कारण अमेरिका में जल्द स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने का अनुमान है।"  

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। 

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने की जरूरत बताई थी। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। इसके साथ ही इनवेस्टर्स का भी क्रिप्टो मार्केट पर भरोसा बढ़ सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.