Crypto मार्केट में भारी गिरावट, Bitcoin, Ether समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी की जानें कीमत

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बीते 24 घंटों में तेजी से गिरी है, सोमवार से 6.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ ग्लोबल एक्सचेंज पर 40,000 डॉलर यानी कि लगभग 30 लाख रुपये से नीचे आ गई है। 

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में तेजीसे गिरावट आई है।
  • बीते एक सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 15.3 प्रतिशत की गिरावट आई।
  • खबर लिखते समय बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 5.84 प्रतिशत कम हुई है।

बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट की कीमत में तेजी से गिरावट आई।

Photo Credit: Unsplash/Kanchanara

बीते हफ्ते मियामी में बिटकॉइन 2022 सम्मेलन के बाद अमेरिका में बढ़ती मुद्रास्फीति कंसर्न के बाद बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट की कीमत में तेजी से गिरावट आई। कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बीते 24 घंटों में तेजी से गिरी है, सोमवार से 6.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ ग्लोबल एक्सचेंज पर 40,000 डॉलर यानी कि लगभग 30 लाख रुपये से नीचे आ गई है। 
 

बिटक्वॉइन आया नीचे


खबर लिखते समय बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 5.84 प्रतिशत कम हुई है और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 41,993 डॉलर यानी कि लगभग 32 लाख रुपये पर है।  ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 6.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,669 डॉलर यानी कि लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक, BTC की कीमत में सप्ताह-दर-दिन 14.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।


ईथर में तेज गिरावट


जैसा कि बीते कुछ सप्ताह में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में तेज गिरावट आई है। खबर लिखते समय कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 3,154 डॉलर यानी कि लगभग 2.5 लाख रुपये है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर कीमत 2,968 डॉलर यानी कि लगभग 2.25 लाख रुपये है। इस क्वाइन में बीते 24 घंटों में 6.45 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। CoinGecko के डाटा से साफ होता है कि बीते एक सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 15.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 

इन क्रिप्टो का बुरा हाल


गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी कीमत ट्रैकर के मुताबिक, अधिकतर क्रिप्टो के लिए बीते खराब ही रहे हैं। बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 5.42 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। Binance Coin, Avalanche, Polygon, Solana, Cardano, Polkadot और Terra को बीते 24 घंटों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। देखा जाए तो Monero को छोड़कर कोई भी फायदे में नहीं नजर आ रहा है।

इस बीच Shiba Inu और Dogecoin भी भारी नुकसान में हैं। बीते 24 घंटों में 7.21 प्रतिशत की गिरावट के बाद Dogecoin की कीमत 0.14 डॉलर यानी कि लगभग 11 रुपये है। वहीं Shiba Inu की कीमत 0.000024 डॉलर यानी कि लगभग 0.002 है, जो बीते दिन के मुकाबले 6.67 प्रतिशत कम है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency, Bitcoin Price, Ether
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.