Crypto मार्केट में भारी गिरावट: Bitcoin, Ether और Shiba Inu समेत इन क्रिप्टोकरेंसी के गिरे दाम

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.07 प्रतिशत की गिरावट के तौर पर अधिकांश एल्टकॉइन ने काफी नुकसान दर्ज किया।  

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 15:54 IST
ख़ास बातें
  • सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में गिरावट देखी गई है।
  • बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 1.12 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • Ether का वीकेंड भी सबसे अच्छा नहीं रहा है और शुरुआत भी खराब हुई।

सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में गिरावट देखी गई है।

Photo Credit: Unsplash/Michael Fortsch

सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में गिरावट देखी गई है। इस दौरान सबसे लोकप्रिय और कीमत के मामले में सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन (Bitcoin) पिछले सप्ताह से काफी दबाव में रहा है और सोमवार की शुरुआत में भी कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। कीमत के मामले में CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज में बिटकॉइन की कीमत करीब 39,000 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 30 लाख रुपये तक नीचे आ गई। खबर लिखते वक्त बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 0.69 प्रतिशत कम हो गई है और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 41,415 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 32 लाख रुपये है।

ग्लोबल एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,155 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 30 लाख रुपये है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत सप्ताह-दर-दिन 1.2 प्रतिशत गिरी है।

बिटकॉइन जैसे ही ईथर (Ether) का वीकेंड भी सबसे अच्छा नहीं रहा है और सप्ताह की शुरुआत भी खराब हुई है। खबर लिखते हुए भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 3,048  डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2.5 लाख रुपये है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर इस क्रिप्टो की कीमत 2,872 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 2.2 लाख रुपये है। यह कॉइन बीते 24 घंटे के मुकाबले में 2.12 प्रतिशत गिर गया है।

CoinGecko डाटा से साफ होता है कि बीते एक हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में काफी गिरावट आई है और बीते हफ्ते में 4.2% की गिरावट आई है।

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.07 प्रतिशत की गिरावट के तौर पर अधिकांश एल्टकॉइन ने काफी नुकसान दर्ज किया। Avalanche, Solana और Polkadot की कीमत में सबसे अधिक नुकसान देखा गया था, जबकि Tether और Binance USD ने मामूली लाभ दर्ज किया।
Advertisement

Shiba Inu और Dogecoin ने भी गिरावट का सामना किया है। बीते 24 घंटों में 4.14 प्रतिशत गिरावट के बाद डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमत वर्तमान में 0.13 डॉलर यानी कि लगभग 10.5 रुपये है, जबकि शीबा इनु (Shiba Inu) की कीमत 0.00025 डॉलर यानी कि लगभग 0.002 रुपये है जो कि बीते दिन के मुकाबले में 3.17 प्रतिशत कम है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Cryptocurrency, Cryptocurrency Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.