Bitcoin, Ether समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में हल्की गिरावट, जानें लेटेस्ट क्रिप्टो प्राइस

Bitcoin के ही नक्शे कदम पर Ether भी चलता दिखा।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Binance Coin, Solana, Cardano, Terra और Avalanche की कीमत गिरी है।
  • गिरावट के बावजूद ऑवरऑल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ है।
  • वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू 1.87 ट्रिलियन डॉलर है।

बिटकॉइन की कीमत में आज 1.87 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज अधिकतर पॉपुलर टोकनों में गिरावट देखने को मिली। बिटकॉइन समेत अन्य ऑल्टकॉइन्स में हल्की से थोड़ी अधिक गिरावट दर्ज की गई। बिटकॉइन की कीमत में यह गिरावट 1.87 प्रतिशत है। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitch Kuber) पर बिटकॉइन की कीमत $42,146 (लगभग 32 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। अगर इसकी इंटरनेशनल परफॉर्मेंस की बात करें, तो ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में अधिक गिरावट देखने को मिली है। Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में 2.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक इसकी ग्लोबल वैल्यू $40,163 (लगभग 30.5 लाख रुपये) पर बनी हुई थी। 

Bitcoin के ही नक्शे कदम पर Ether भी चलता दिखा। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज 1.80 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि ईथर ने अपनी ट्रेडिंग की शुरुआत $3,182 (लगभग 2.5 लाख रुपये) से की। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी इसकी कीमत में आज गिरावट आई है। खबर लिखने के समय तक CoinMarketCap पर ईथर की कीमत 2.35% की गिरावट के साथ $3,037 (लगभग 2.34 लाख रुपये) पर थी। 

इसके अलावा Binance Coin, Solana, Cardano, Terra और Avalanche जैसे ऑल्टकॉइन्स में भी आज गिरावट देखी गई है। मीम क्रिप्टोकरेंसी में जहां Dogecoin को हल्की बढ़त मिली, Shiba Inu को घाटे का सामना करना पड़ा। इस बीच, कुछ स्टेबल कॉइन जैसे Tether, USD Coin, Ripple, Polkadot और Binance USD को हरे रंग में देखा गया। 

हल्की गिरावट के बावजूद, ऑवरऑल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ है। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू 1.87 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,43,46,905 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

कई देश अब क्रिप्टो रेगुलेशन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्राजील साल की पहली छमाही में ही क्रिप्टो कानून पेश कर सकता है। इसके अलावा, मैक्सिको में भी क्रिप्टो रेगुलेशन से जुड़ा बिल पेश कर दिया गया है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  2. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  5. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  6. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  7. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  8. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  9. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  10. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.