Bitcoin, Ether समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट प्राइस

क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज ज्यादातर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है।

Bitcoin, Ether समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट प्राइस
ख़ास बातें
  • शिबा इनु में 0.51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।
  • डॉजकॉइन में 0.77 प्रतिशत की गिरावट हुई।
  • बिटकॉइन का ट्रेड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन
एक दिन पहले मामूली बढ़त दर्ज करने के बाद बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में शनिवार को 0.67 प्रतिशत की बढ़त हुई थी। लेकिन आज बिटकॉइन की कीमत ने फिर नीचे का रुख किया और बिटकॉइन का ट्रेड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ। हालांकि, यह गिरावट न के बराबर ही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 31.12 लाख रुपये पर चल रही थी। इसी बीच, अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap पर इसकी कीमत $39,207 (लगभग 29,99,751 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की ऑवरऑल वैल्यू (Bitcoin value) में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी आज फिर गिरावट आई है। इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित इस टोकन की ट्रेडिंग 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुई। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2.05 लाख रुपये पर थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap पर इसकी कीमत  $2,587 (लगभग 1.98 लाख रुपये) पर चल रही थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में ईथर की वैल्यू 3.3 प्रतिशत गिर चुकी है। जबकि पिछले एक साल में इसकी ऑवरऑल वैल्यू में 45.7% प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज ज्यादातर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है। आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में हरे से ज्यादा लाल रंग दिखाई दिया। Avalanche, Binance USD, Polkadot और Terra को आज नुकसान हुआ है। जबकि बढ़त दर्ज करने वालों में Tether, USD Coin, Ripple और Solana का नाम रहा। 

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी को देखें तो Shiba Inu ने आज बढ़त हासिल की लेकिन Dogecoin आज फिर नुकसान में है। शिबा इनु में जहां 0.51 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई, वहीं डॉजकॉइन 0.77 प्रतिशत गिरावट के साथ आज फिर नीचे आ गया। खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) 9.23 रुपये थी। जबकि शिबा इनु की भारत में कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001789 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। पिछले कई दिनों से मार्केट में स्टेबिलिटी देखी जा रही है। टोकनों की कीमतों में बहुत अधिक बदलाव नहीं सामने आ रहा है। यह ट्रेंड अभी आगे भी जारी रहने की उम्मीद की जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »