Bitcoin, Ether की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत, Tether, USD Coin, Cardano में आया उछाल

शिबा इनु डॉजकॉइन से विपरीत दिशा में जाता दिखा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत में 0.16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में 1.67 % की गिरावट आई है।
  • क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

बिटकॉइन की कीमत में आज गिरावट आई है लेकिन यह अभी भी $42,000 (लगभग 31.91 लाख रुपये) के लेवल पर बना हुआ है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड ओपनिंग में टोकनों के लिए मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला। बिटकॉइन और ईथर जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी ने शुरुआत गिरावट के साथ की है। लेकिन कुछ ऐसी भी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिन्होंने बढ़त के साथ ट्रेड शुरू किया। बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) में आज गिरावट आई है लेकिन यह अभी भी $42,000 (लगभग 31.91 लाख रुपये) के लेवल पर बना हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटों में 0.19 प्रतिशत की गिरावट आई है जो कि बहुत मामूली है। बिटकॉइन की प्राइस हिस्ट्री (Bitcoin price history) पर नज़र डालें तो, 18 मार्च को छोड़कर पिछले 7 दिनों में इसकी कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 32 लाख 86 हजार रुपये प्रति टोकन पर चल रही थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Global Price) 41,907 डॉलर (लगभग 31.87 लाख रुपये) पर चल रही थी। 2022 (ईयर टू डेट- YTD) में अब तक बिटकॉइन की कीमत में 8 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। पिछले साल नवंबर में अपने उच्चतम स्तर $69,000 से यह अभी भी 30% नीचे बना हुआ है। 

इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत (Ether Price Today) में भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई। पिछले 24 घंटे में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 1.67 % की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2.31 लाख रुपये थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी वैल्यू 2,933 डॉलर (लगभग 2.23 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां Tether, USD Coin, Cardano और Polkadot की कीमतें बढ़ी हैं वहीं, Ripple, Terra, Solana और Avalanche जैसे टोकनों में गिरावट आई है। सबसे अधिक बढ़त कार्डानो में हुई है जो 3.63 प्रतिशत है। जबकि Avalanche में 4.76 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी (meme cryptocurrency) की बात करें तो शिबा इनु डॉजकॉइन से विपरीत दिशा में जाता दिखा। Dogecoin की कीमत में 0.16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) 9.58 रुपये पर थी। इसके विपरीत, शिबा इनु की कीमत आज 0.54 प्रतिशत नीचे आई गई। खबर लिखे जाने तक भारत में शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) 0.001826 रुपये थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Cryptocurrency Updates Today

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.