Cryptocurrency के लिए वीकेंड की मंद शुरुआत: Bitcoin, Ether समेत अधिक का लाल रंग में प्राइस चार्ट

पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है

Cryptocurrency के लिए वीकेंड की मंद शुरुआत: Bitcoin, Ether समेत अधिक का लाल रंग में प्राइस चार्ट

बिटकॉइन की वर्तमान में कीमत $38,630 (लगभग 29 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Ether में भी हल्की, लेकिन महत्वपूर्ण गिरावट आई
  • स्टेबल कॉइन्स में Binance USD बढ़त लेने में कामयाब रहा
  • भारत में डॉजकॉइन की कीमत 10.34 रुपये पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए वीकेंड की शुरुआत मंदी के साथ हुई। शुक्रवार को अधिकर टोकनों की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई और प्राइस चार्ट का ज्यादातर हिस्सा लाल रंग में रंगा दिखाई दिया। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने दिन की ट्रेडिंग की शुरुआत 6.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ की। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, बिटकॉइन की वर्तमान में कीमत (Bitcoin Latest Price) $38,630 (लगभग 29 लाख रुपये) है। इसकी ग्लोबल वैल्यू में कहीं ज्यादा गिरावट आई है। Binance और CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर क्रिप्टोकरेंसी 7.69 प्रतिशत नीचे लुढ़क गई और इसकी वैल्यू $36,465 (लगभग 28 लाख रुपये) पर पहुंच गई। 

Ether में भी हल्की लेकिन महत्वपूर्ण गिरावट आई है। ईथर की ओपनिंग 4.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ हुई। वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $2,916 (लगभग 2.25 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano और Avalanche जैसे पॉपुलर ऑल्टकॉइन लाल रंग में दिखाई दिए। बढ़त हासिल करने वालों में केवल यूएस डॉलर सपोर्टेड स्टेबल कॉइन रहे। इनमें Tether में 0.8 प्रतिशत की मामूल बढ़त हुई और खबर लिखने के समय पर यह भारतीय करेंसी के हिसाब से 81.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

बढ़त हासिल करने वालों में USD Coin भी शामिल रहा। इसमें 0.78 प्रतिशत की मामूल बढ़त दर्ज की गई और इसकी कीमत 81.33 रुपये पर बनी हुई है। इसके अलावा, स्टेबल कॉइन्स में Binance USD भी बढ़त लेने में कामयाब रहा। इसमें लगभग 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। खबर लिखने के समय पर यह टोकन 76.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

वहीं, मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, Dogecoin और Shiba Inu में भी गिरावट आई है। डॉजकॉइन में 4.39 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वर्तमान में भारत में डॉजकॉइन की कीमत 10.34 रुपये पर ट्रेड कर रही है। क्रिप्टो मंदी से डॉजकॉइन का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी शिबा इनु भी अछूता नहीं रहा और इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई। खबर लिखने के समय पर भारत में शिबा इनु की कीमत 0.001632 रुपये पर थी। 

पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यूएस फेडरेल रिजर्व अपने इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को फिर से रिवाइज कर रहा है क्योंकि देश में मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। चूंकि, क्रिप्टोकरेंसी निवेश के मामले में हाइ रिस्क कैटिगरी में आती है इसलिए निवेशक फिलहाल क्रिप्टो से अपना हाथ खींच रहे हैं। संभावना है कि अभी मंदी का यह दौर कुछ दिन जारी रह सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »