Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba inu में गिरावट, जानें दूसरे Crypto के हाल

बीते सप्ताह से लगातार मामूली नुकसान ने बिटकॉइन की कीमत को 40,000 डॉलर यानी कि लगभग 30.5 लाख रुपये के निशान से नीचे वापस ला दिया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स को लगता कि आने वाले दिनों में मार्केट की स्थिति में सुधार होगा
  • मार्केट में राज करने वाला कॉइन भी इंटरनेशनल एक्सचेंज पर गिरावट पर है।
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

छोटी गिरावट देखने के बाद ईथर की कीमत में भी गिरावट आई है।

Photo Credit: Pixabay/Sergei Tokmakov

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बिटकॉइन ने मामूली नुकसान के साथ कदम रखा, आज 18 अप्रैल को, बिटकॉइन 41,895 डॉलर यानी कि करीब 32 लाख रुपये पर ट्रेड किया। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के मुताबिक, बिटकॉइन ने 3.38 प्रतिशत की गिरावट देखी। क्रिप्टो मार्केट में राज करने वाला कॉइन भी इंटरनेशनल एक्सचेंज पर गिरावट में है। बिटकॉइन की कीमत में लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। ग्लोबल एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग कीमत वर्तमान में करीब 39,838 डॉलर यानी कि लगभग 30 लाख रुपये है।

बीते सप्ताह से लगातार मामूली नुकसान ने बिटकॉइन की कीमत को 40,000 डॉलर यानी कि लगभग 30.5 लाख रुपये के निशान से नीचे वापस ला दिया है।

मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण छोटी गिरावट देखने के बाद ईथर की कीमत में भी गिरावट आई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के मुताबिक, ईथर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,147 डॉलर यानी कि लगभग 2.40 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं कुछ सप्ताह पहले ईथर की कीमत 3,500 डॉलर यानी कि लगभग 2.65 लाख रुपये के आसपास नजर आ रही थी।

अधिकतर लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी भी बिटकॉइन और ईथर के साथ गिरावट में शुरुआत की। इनमें Binance Coin, Ripple, Cardano, Terra, Avalanche और Polkadot शामिल हैं। Dogecoin और Shiba Inu की कीमतों में कोई उछाल नजर नहीं आया।

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को मार्केट के उतार-चढ़ाव के बारे में बताते हुए कहा कि 'ऐसा लगता है कि टैक्स सीजन ने किसी भी जरूरी कीमत ग्रोथ को रोका है, क्योंकि इंवेस्टर अपने अन्य कार्यों के लिए एसेट्स और रिबैलेंस पोर्टफोलियो बेचते हैं।'
Advertisement

मगर यह देखने वाली बात यह है कि हफ्ते की धीमी शुरुआत के बावजूद कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने लाभ कमाया। इनमें Tether, USD Coin, Solana और Binance USD शामिल हैं। अधिकतर फायदे वाले एल्टकॉइन स्टेबलकॉइन हैं जो कि अमेरिकी डॉलर में आंकी गई हैं। एक्सपर्ट्स को लगता है कि आने वाले दिनों में मार्केट की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मार्च में कुल मिलाकर 2 ट्रिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1,52,39,826 करोड़ रुपये के निशान को पार करने के बाद वर्तमान में क्रिप्टो बाजाार का कुल मार्केट कैप 1.80 ट्रिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1,37,92,882 करोड़ रुपये है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.