Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में गिरावट जारी, Neo Price के प्राइस में आया जबरदस्त उछाल

मीम कॉइन में Shiba Inu और Dogecoin की कीमतें भी बढ़ी नहीं है। खबर लिखते समय तक, इनमें से किसी भी कॉइन ने लाभ दर्ज नहीं किया था।

Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में गिरावट जारी, Neo Price के प्राइस में आया जबरदस्त उछाल

Neo Price टोकन वर्तमान में $27 (लगभग 2,043 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की मौजूदा ट्रेडिंग कीमत $44,984 (लगभग 33.5 लाख रुपये) है
  • मीम कॉइन में Shiba Inu और Dogecoin की कीमतें भी बढ़ती नज़र नहीं आ रही है
  • Tether और USD Coin की कीमतों में बढ़ोतरी होती नज़र आई है
विज्ञापन
Bitcoin ने बुधवार, 19 जनवरी को 0.55%  की गिरावट के साथ अपने घाटे का सिलसिला जारी रखा। बिटकॉइन की मौजूदा ट्रेडिंग कीमत (Bitcoin price in India today) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $44,984 (लगभग 33.5 लाख रुपये) है। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी गिरती नज़र आई। CoinMarketCap और Binance पर, बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) क्रमशः 0.43% और 0.56% गिरी है, और खबर लिखते समय तक, यह $41,642 (लगभग 31.1 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी।

Bitcoin के साथ-साथ Ether की कीमत भी बढ़ोतरी देखने में असफल रही। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 2.23% की गिरावट के साथ, ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,352 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी। ईथर ने नवंबर 2021 में अपना अंतिम ऑल-टाइम हाई स्थापित किया था, जब इसकी वैल्यू $4,643 (लगभग 3.4 लाख रुपये) तक पहुंच गई थी।

Cardano, Ripple, Polkadot, और Polygon की कीमतों में भी गिरावट आई है।

मीम कॉइन में Shiba Inu और Dogecoin की कीमतें भी बढ़ी नहीं है। खबर लिखते समय तक, इनमें से किसी भी कॉइन ने लाभ दर्ज नहीं किया था।

ट्रेडिंग चार्ट पर बढ़ोतरी देखने वाले कॉइन्स में कुछ नाम शामिल हैं। इनमें से एक ऑल्टकॉइन Neo Price है, जो आश्चर्यजनक रूप से बढ़ता नज़र आया, और बढ़ोतरी देखने वालों की छोटी लिस्ट में सबसे ऊपर रहा। कॉइन की कीमत में 5.44% की बढ़ोतरी हुई है। Neo Price टोकन वर्तमान में $27 (लगभग 2,043 रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

Tether और USD Coin की कीमतों में बढ़ोतरी होती नज़र आई, लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं थी।

इस इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, क्रिप्टो चार्ट का यह लाल रंग अमेरिका के साथ जुड़ा हुआ है। देश ने क्रिप्टो माइनिंग में पावर की बहुत ज्यादा खपत के चलते माइनिंग में नकेल कसने के तरीकों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »