Bitcoin, Dogecoin, Solana सहित फिर गिरे बड़े क्रिप्टो टोकन, Tether में तेजी

खबर लिखे जाने तक, Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Terra, और Avalanche की कीमतों में भी तीन से सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक,बिटकॉइन की कीमत में 5.71 प्रतिशत की गिरावट आई थी
  • 4.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ Ether की कीमत $3,105 (लगभग 23,000 रुपये) थी
  • Ripple, Cardano, Solana, Terra और Avalanche की कीमतें भी गिरी

पिछले कुछ दिनों से प्रॉफिट रहने के बाद आज Dogecoin और Shiba Inu में वापस गिरावट देखने को मिली

पिछले कुछ दिनों तक लगातार प्रॉफिट में रहने के बाद, शुक्रवार, 18 फरवरी को बिटकॉइन की कीमत (price of Bitcoin) में 5.71 प्रतिशत की गिरावट आई। खबर लिखते समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर BTC की कीमत (Bitcoin price in India today) $43,287 (करीब 32.5 लाख रुपये) थी। वहीं, दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्टो अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर लगभग 7.17 प्रतिशत नुकसान के साथ ट्रेड हो रही थी। उदाहरण के लिए, Binance पर, बिटकॉइन की कीमत $40,652 (लगभग 30.5 लाख रुपये) थी, जो 7% से ज्यादा की गिरावट है।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईथर की कीमत (Ether price in India today) में भी 4.08 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद खबर लिखते समय तक, इसकी वैल्यू $3,105 (लगभग 23,000 रुपये) प्रति टोकन हो गई थी। ETH ने अंतर्राष्ट्रिय एक्सचेंज्स पर भी बड़ा नुकसान दर्ज किया। CoinMarketCap पर इसकी कीमत 5.83 प्रतिशत गिरकर $2,900 (करीब 2.15 लाख रुपये) थी, और CoinDCX सहित अन्य भारतीय एक्सचेंज पर यह 4.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब $3,053 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

खबर लिखे जाने तक, Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Terra, और Avalanche की कीमतों में भी तीन से सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

Dogecoin और Shiba Inu पिछले कुछ दिनों से प्रॉफिट के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन आज ये गिरते नज़र आ रहे थे।
Advertisement

जहां DOGE की कीमत 3.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ $0.15 (लगभग 11 रुपये) थी। वहीं, SHIB टोकन 5.44 प्रतिशत गिरकर $0.000031 (लगभग 0.002326 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।
Advertisement

Tether, USD Coin, Neo, और Binance USD एकमात्र ऐसे altcoin थे, जो खबर लिखे जाने तक मामूली ही सही, लेकिन प्रॉफिट में ट्रेड हो रहे थे।

CoinDCX की रिचर्स टीम ने Gadgets 360 को बताया, "जहां एक ओर रूस-यूक्रेनी तनाव जैसे ग्लोबल मुद्दों की अनिश्चितता के चलते क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव हो रहा है, इस मार्केट के लिए अधिक विश्वास और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट आवश्यक और महत्वपूर्ण है।"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.