Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 

पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से इसका प्राइस 40 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड मजबूत हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 75,200 डॉलर पर था
  • इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए सपोर्ट लगभग 73,000 डॉलर पर है
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की डिमांड बढ़ी है

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.53 प्रतिशत घटकर लगभग 2.52 लाख करोड़ डॉलर पर था

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर भी असर पड़ रहा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस पिछले सप्ताह 78,000 डॉलर से अधिक के साथ लगभग 10 सप्ताह के हाई पर पहुंचा था। बिटकॉइन में इसके बाद गिरावट हुई है। ईरान के निकट होर्मुज के प्रमुख समुद्री मार्ग के दोबारा बंद होने से क्रूड ऑयल में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टो और स्टॉक मार्केट में गिरावट की आशंका है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने ईरान के होर्मुज को नहीं खोलने पर बड़े हमले करने की चेतावनी दी है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 75,200 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum पर भी प्रेशर है। Ethereum का प्राइस लगभग 2,309 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सप्ताह में बिटकॉइन और Ethereum क्रमशः लगभग 5.84 प्रतिशत और 5.39 प्रतिशत बढ़े हैं।  Solana, XRP, Tron में गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में BNB और Cardano शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.53 प्रतिशत घटकर लगभग 2.52 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में 79,000 डॉलर से अधिक पर ब्रेकआउट से इसका प्राइस 85,000 डॉलर की ओर बढ़ सकता है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए सपोर्ट लगभग 73,000 डॉलर पर है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से इसका प्राइस 40 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड मजबूत हुई है। पिछले सप्ताह में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेड फंड्स (ETF) में लगभग एक अरब डॉलर लगाए गए हैं। 

सॉफ्टवेयर मेकर और बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy (पहले MicroStrategy) अपने क्रिप्टो के रिजर्व को दोबारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इससे बिटकॉइन के प्राइस को सपोर्ट मिल सकता है। हाल ही में इस अमेरिकी कंपनी ने 13,927 बिटकॉइन लगभग एक अरब डॉलर में खरीदे थे। यह खरीदारी 71,902 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर की गई थी। Stratgy के पास कुल 7,90,897 बिटकॉइन हैं। Strategy के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में इस सबे महंगी क्रिप्टोकरेंसी का रिजर्व तेजी से बढ़ाया है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.