Bitcoin अक्टूबर में पहली बार 20,000 डॉलर के पार, अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 2.57 प्रतिशत और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर 1.83 प्रतिशत बढ़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Ether को इथेरियम ब्लॉकचेन के पिछले महीने अपग्रेड से फायदा मिला है
  • इसमें पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है
  • बिटकॉइन का प्राइस बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है

क्रिप्टो मार्केट का कुल कैपिटलाइजेशन लगभग 1.95 प्रतिशत बढ़ा है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग एक महीने में दो दिन की सबसे अधिक तेजी आई है। इसका प्राइस इस महीने में पहली बार 20,000 डॉलर से अधिक हुआ है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2.57 प्रतिशत और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर 1.83 प्रतिशत बढ़ा है।

Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 20,128 डॉलर और भारतीय एक्सचेंज CoinDCX पर 21,066 डॉलर का था। हालांकि, CoinGecko के डेटा से इसके पिछले सप्ताह बुधवार से लगभग 5.4 प्रतिशत कम होने का पता चल रहा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether को इथेरियम ब्लॉकचेन के पिछले महीने अपग्रेड से फायदा मिला है और पिछले कुछ दिनों से तेजी जारी है। इसका प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 1,350 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2.39 प्रतिशत बढ़कर 1,432 डॉलर पर था। क्रिप्टो मार्केट का कुल कैपिटलाइजेशन भी लगभग 1.95 प्रतिशत बढ़ा है। 

Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस्तेमाल के लिए रिलीज किए जाने से पहले नेटवर्क के कई टेस्ट किए गए थे। इन टेस्ट से डिवेलपर्स को अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क के प्रदर्शन को समझने में मदद मिली थी। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई थी। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर में अधिकतर ऑल्टकॉइन्स में तेजी है। Avalanche, Cardano, Solana, Polygon, TRON, Monero, Chainlink और BNB के प्राइसेज पिछले एक दिन में बढ़े हैं। मीमकॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu में भी तेजी आई है। Dogecoin का प्राइस लगभग 5.1 प्रतिशत बढ़कर 0.06 डॉलर और Shiba Inu का 3.09 प्रतिशत चढ़कर 0.000011 डॉलर पर था। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.