Bitcoin में गिरावट जारी, Ether ने भी देखा नुकसान, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का ताजा हाल

ईथर (Ether) की कीमत 1,13,399 रुपये है। इसमें 6.95 फीसदी की गिरावट है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 5 प्रतिशत की गिरावट
  • आज ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लाल रंग में दिखाई दे रहीं
  • बिटकॉइन 1.66 फीसदी के साथ सभी क्रिप्‍टोकरेंसीज में डॉमिनेट कर रही है

मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

क्रिप्‍टो मार्केट ने पिछले सप्‍ताह कुछ तेजी दिखाई थी और दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) बिटकॉइन ने 22 हजार डॉलर के मार्क को पार कर लिया था। लेकिन हालात एक बार फ‍िर से पुरानी स्थिति में लौटते दिख रहे हैं। 26 जुलाई यानी मंगलवार की शुरुआत में सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी नुकसान देख रही थीं। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप भी पिछले दिन की तुलना में 5 प्रतिशत कम होकर 967.59 अरब डॉलर पर आ गया है। वहीं, कुछ क्रिप्‍टो मार्केट वॉल्‍यूम बीते 24 घंटों में 26.49 प्रतिशत बढ़कर 77.20 अरब डॉलर हो गया है। 

बात करें दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की, तो इसकी कीमत अभी 16,84,415 रुपये पर है, जिसमें 3.83 फीसदी की गिरावट आई है। CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन 41.66 फीसदी के साथ सभी क्रिप्‍टोकरेंसीज में डॉमिनेट कर रही है। 

वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) की कीमत 1,13,399 रुपये है। इसमें भी 6.95 फीसदी की गिरावट है। टीथर, यूएसडी कॉइन और बाइनेंस कॉइन जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी में भी गिरावट है। हालांकि बाइनेंस यूएसडी हरे चार्ज में है यानी इसकी कीमतों में मुनाफा देखने को मिला है। 

मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शीबा इनु में 7 फीसदी से ज्‍यादा और डॉजकॉइन में 5 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट है। दूसरी ओर शीबा इनु (Shiba Inu) को डेट वॉलेट में भेजने का सिलसिला जारी है। अरबों की संख्‍या में अबतक शीबा इनु कॉइंस को बर्न किया जा चुका है। यह सब भविष्‍य में इस क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर किया जा रहा है। 

रिपोर्टों के अनुसार, जिस मकसद के साथ शीबा इनु टोकन को बर्न किया जा रहा है, वह लक्ष्‍य अभी दूर है। इस कॉइन के डेवलपर शीबा श्योतोशी कुसामा कह चुके हैं कि बड़े पैमाने पर शीबा इनु बर्न के लिए एक जरूरत ‘सच्चा सामुदायिक प्रयास' है। यही वजह है कि बीते कुछ दिनों में और 150 मिलियन SHIB टोकन्‍स को बर्न कर दिया गया है।  
Advertisement

डेड वॉलेट ऐसे वॉलेट होते हैं, जो उपयोग में नहीं होते। इनमें मौजूद टोकन को ना तो किसी अन्य वॉलेट में भेजा जा सकता है और ना ही निकाला जा सकता है। इन वॉलेट्स में भेजे जाने के बाद टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो जाते हैं और टोकनों की कुल सप्लाई कम हो जाती है। Shiba Inu टीम ने एक नया बर्निंग पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टोकन को बर्न कर सर्कुलेशन से बाहर करना है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurrency, Bitcoin, Ether, shiba inu, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  4. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  6. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  8. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.