Bitcoin और Ether में दिखी बढ़त, एलन मस्क के ट्वीट पर Dogecoin में फिर उछाल!

सोमवार की सुबह विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,36,579 रुपये (लगभग 63,236 डॉलर) पर खुली।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही Ethereum बेस्ड ETF भी लॉन्च होने की संभावना है।
  • डॉजकॉइन 8 प्रतिशत की बढ़ते के साथ ऊपर आ गया है।
  • Ether फिलहाल 3,23,628 रुपये (लगभग 4,320 डॉलर) की कीमत पर ट्रेड कर रहा है।

Shiba Inu और Dogecoin ने फिर से बड़ी बढ़त हासिल की है।

Bitcoin ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में एक नई ऊंचाई पर पहुंचकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा और एक नया माइलस्टोन बना दिया। पिछले सप्ताह इसकी कीमत अब तक इसके सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। मगर सप्ताह समाप्त होते होते कीमत फिर से गिरने लगी। सोमवार की सुबह इसने इन्वेस्टर्स के लिए फिर एक राहत दी और विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,36,579 रुपये (लगभग 63,236 डॉलर) पर खुली। खबर लिखने के समय यह इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 48 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर ट्रेड कर रही थी। 

बिटकॉइन की इस रैली की वजह यूएस में Bitcoin Futures ETF के लॉन्च को माना जा रहा है। अब संभावना बनी हुई है कि जल्द ही Ethereum बेस्ड ETF भी लॉन्च हो सकते हैं। Gadgets 360 का cryptocurrency price tracker बताता है कि जल्द ही इथेरियम भी ऐसी ही रैली के साथ आगे बढ़ सकता है। Ether फिलहाल 3,23,628 रुपये (लगभग 4,320 डॉलर) की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने भी अपनी अब तक की सबसे ऊंची कीमत को पिछले सप्ताह ही टच किया था। मगर उस वक्त बिटकॉइन पर ही मार्केट प्लेयर्स का ध्यान टिका रहा। हालांकि इसकी कीमत में हल्की गिरावट वीकेंड पर देखने को मिली थी। मगर इन्वेस्टर्स को एक बड़ी उम्मीद है कि जल्द ही इसकी कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। 
Advertisement

Shiba Inu और Dogecoin ने फिर से बड़ी बढ़त हासिल की और इसका कारण शायद किसी का अनुमान है। 'डॉजफादर' एलन मस्क ने अपने puppy की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसने रविवार सुबह SHIB को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया। इस बीच, डॉजकॉइन 8 प्रतिशत की बढ़ते के साथ ऊपर आ गया है और फिलहाल 21.17 रुपये (लगभग 0.28 डॉलर) पर ट्रेड कर रहा है। 

फिलहाल लोगों में बिटकॉइन से जुड़े ईटीएफ को लेकर खासा उत्साह है, मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ईथर भी उसी लहर के साथ उठने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ईथर की कीमतों में जो बदलाव देखे जा रहे हैं वो एक बड़ी रैली का संकेत दे रहे हैं। यही वजह है कि Bitcoin futures ETF से इन्वेस्टर्स का अटेंशन अब ईथर की ओर शिफ्ट होता हुआ नजर आ रहा है। डीसेंट्रेलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) और वर्तमान के नॉन फंजीबल टोकनों का क्रेज इथेयरियम आधारित क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक बेस तैयार कर रहा है जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ether, Ether Currency, Ether Price in India, Ether Price Today
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.