20 हजार डॉलर से नीचे Bitcoin, मर्ज से पहले चमक रहा Ether, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी के लेटेस्‍ट प्राइस

CoinGecko का डेटा बताता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का ईथर मूल्‍य सप्ताह-दर-सप्ताह 9.5 फीसदी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • वीकेंड में 4 फीसदी से ज्‍यादा गिर गई थी बिटकॉइन
  • इसका असर बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज पर भी हुआ था
  • हालांकि अब स्थिति कुछ बेहतर हो रही है

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में ज्‍यादातर प्रमुख altcoins को मामूली फायदा हुआ है।

मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) वीकेंड में 4 फीसदी से ज्‍यादा गिर गई। बाकी क्रिप्‍टो असेट्स पर भी इसका असर पड़ा और उनकी कीमतों में सुस्‍ती देखने को मिली। हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत के में चीजें बेहतर होनी शुरू हो गई हैं। बिटकॉइन के मूल्य में पिछले दिन 0.65 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 15.97 लाख रुपये) से नीचे बनी हुई है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का मूल्य 19,873 डॉलर (लगभग 15.97 लाख रुपये) है। यह कल की तुलना में 0.65 फीसदी ज्‍यादा है।

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 19,875 डॉलर (लगभग 15.87 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य पिछले सोमवार की तुलना में वर्तमान में 1.1 फीसदी अधिक है।
Advertisement

बहरहाल, ईथर का मर्ज नजदीक आ रहा है और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,576 डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इस क्रिप्टो का मूल्य 1,576 डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये) है। बीते 24 घंटों में ईथर की कीमतों में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 

ईथर की इस परफॉर्मेंस से पिछले सप्ताह के मुकाबले इसका मूल्य काफी बढ़ गया है। CoinGecko का डेटा बताता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्‍य सप्ताह-दर-सप्ताह 9.5 फीसदी बढ़ गया है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में ज्‍यादातर प्रमुख altcoins को मामूली फायदा हुआ है। रविवार के आखिर में और सोमवार की शुरुआत में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप भी 0.81 फीसदी की पर्याप्त बढ़त देख चुका है। पोल्‍काडॉट, यूनिस्‍वैप, कॉसमॉस, सोलाना, मोनेरो, एवलॉच, कार्डानो, पॉलिगॉन, ट्रोन और BNB की कीमतों में पिछले 24 घंटों में मामूली बढ़त देखी गई है।
Advertisement

मीमकॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी मुनाफा दर्ज करते हुए प्रमुख ऑल्‍टकॉइंस को फॉलो किया। पिछले 24 घंटों में 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.06 डॉलर (लगभग 5.3 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000013 डॉलर (लगभग 0.001018 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 3.76 फीसदी अधिक है।
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  11. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.