Bitcoin 6 महीने के लो लेवल पर, क्रिप्‍टो मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्‍यादा की कमी

क्रिप्टो मार्केट ने 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान किया है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 15:24 IST
ख़ास बातें
  • ब्‍लूमबर्ग ने वेल्‍थ मैनेजमेंट फर्म के हवाले से यह जानकारी दी है
  • बिटकॉइन और एग्रीगेट मार्केट दोनों में बड़ी गिरावट आई है
  • रूस के सेंट्रल बैंक द्वारा दिए गए प्रस्‍तावों का भी असर हुआ है

ग्‍लोबल स्‍टॉक मार्केट्स ने भी इस हफ्ते बीते एक साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है।

बिटकॉइन (Bitcoin) और Ether ने पिछले साल नवंबर में ऐतिहासिक उंचाई पर पहुंचकर नए रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन ऐसा लगता है कि उसके बाद से चीजें बिगड़ती जा रही हैं। अमेरिका में ब्‍याज दरों में दिख रही संभावनाओं की वजह से बिटकॉइन समेत ज्‍यादातर प्रमुख altcoin बिक रही हैं। CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन का मौजूदा मार्केट कैप 665 बिलियन डॉलर (लगभग 50 लाख 56 हजार करोड़ रुपये) है, जो नवंबर 2021 में लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 100 लाख करोड़ रुपये) से कम है। वहीं, व्‍यापक क्रिप्टो मार्केट ने इसी अवधि के दौरान 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान किया है। बिटकॉइन भी 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के बाद अगस्त के बाद से अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। 

ब्‍लूमबर्ग ने वेल्‍थ मैनेजमेंट फर्म बेस्पोक इन्वेस्टमेंट ग्रुप के हवाले से बताया है कि बिटकॉइन और एग्रीगेट मार्केट दोनों में बड़ी गिरावट आई है।
Advertisement

निवेशक, US फेडरल रिजर्व से उम्‍मीद लगा रहे हैं कि वह मुद्रास्फीति से निपटने के लिए के आगे बढ़ेगा। हाल में यह खबर आई कि फेडरल रिजर्व भी अमेरिकी डिजिटल करेंसी को संभावित रूप से लॉन्च करने की दिशा में कदम उठाता है। इसके बाद से क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतें और गिरी हैं।  

ग्‍लोबल स्‍टॉक मार्केट्स ने भी इस हफ्ते बीते एक साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है। 
Advertisement

दूसरी ओर, रूस के सेंट्रल बैंक द्वारा सभी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और माइनिंग पर बैन लगाने वाले प्रस्तावों की घोषणा के एक दिन बाद डिजिटल असेट्स में तेज बिकवाली देखी गई। रूस दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्‍टो माइनिंग सेंटर्स में से एक है। लेकिन प्रस्‍तावित नियम कहते हैं कि देश के बैंक भी क्रिप्‍टोकरेंसी इन्‍वेस्‍टमेंट और एक्‍सचेंज का काम नहीं कर पाएंगे। 
Advertisement

अपनी 36 पेज की रिपोर्ट में रूस के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी का तेजी से बढ़ता मूल्य सट्टेबाजी की वजह से है और सिर्फ बुलबुले बनाता है। केंद्रीय बैंक की घोषणा का शुरुआत में बिटकॉइन पर कम असर पड़ा था। लेकिन शुक्रवार को यह पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के बाद अगस्त के बाद से अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई। 

भारत में भी क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन की मांग उठ चुकी है। केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ा कानून बनाने की तैयारी की है। इससे जुड़ा विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करने की योजना थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठन क्रिप्टोकरेंसीज का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज से अवैध गतिविधियां बढ़ सकती हैं। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.