मामूली गिरावट के बीच 21 हजार डॉलर पर Bitcoin, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर तमाम ऑल्‍टकॉइंस का मिलाजुला हाल दिखाता है। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में बुधवार की शुरुआत में 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 15:45 IST
ख़ास बातें
  • कॉसमॉस, सोलाना, पॉलीगॉन, स्टेलर, एवलांच की कीमतों में गिरावट
  • बीएनबी, ट्रॉन और मोनेरो ने कमाया मुनाफा
  • डॉजकॉइन की कीमत में गिरावट, शीबा इनु को हुआ फायदा

ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,080 डॉलर (लगभग 16.9 लाख रुपये) के करीब है।

कुछ दिन संभलता क्रिप्‍टो मार्केट वापस उसी जगह पर पहुंच जा रहा है। बिटकॉइन (Bitcoin) एक सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में इसके मूल्‍य में करीब 0.01 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,080 डॉलर (लगभग 16.9 लाख रुपये) के करीब है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का मूल्य 22,320 डॉलर (लगभग 17.86 लाख रुपये) है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.33 प्रतिशत की गिरावट आई है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,084 डॉलर (लगभग 16.87 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य वर्तमान में वीक-टु-डे 9.6 फीसदी कम है।

बात करें दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर की, तो कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,518 डॉलर (लगभग 1.21 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी वैल्‍यू 1,429 डॉलर (लगभग 1.14 लाख रुपये) है। वहां यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में सिर्फ 0.18 फीसदी के करीब ऊपर गई है। 
Advertisement

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह ईथर के खराब प्रदर्शन से इसका मूल्‍य पिछले बुधवार की कीमत की तुलना में 7% नीचे हुआ है। गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर भी तमाम ऑल्‍टकॉइंस (altcoins) का मिलाजुला हाल दिखाता है। इस बीच ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में बुधवार की शुरुआत में 0.01 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

कॉसमॉस, सोलाना, पॉलीगॉन, स्टेलर, एवलांच, कार्डानो और चेनलिंक की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, जबकि बीएनबी, ट्रॉन और मोनेरो ने पिछले 24 घंटों में मुनाफ दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। 
Advertisement

मीमकॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु (Shiba Inu) और डॉजकॉइन (Dogecoin) भी मिक्‍स्‍ड रिएक्‍शन दिखा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.06 डॉलर (लगभग 5.39 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000011 डॉलर (लगभग 0.000909) है और यह पिछले दिन की तुलना में 1.11 प्रतिशत अधिक है। अमेरिका और यूरोप में इक्विटी मार्केट निचले स्तर पर रहे हैं। इसने बिटकॉइन में मजबूती की उम्मीदों में सेंध लगाई है और इस क्रिप्‍टो टोकन को 19,000 डॉलर से 22,000 डॉलर के बीच जकड़ कर रखा हुआ है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.