Bitcoin के प्राइस में इस महीने जोरदार तेजी, प्राइस हुआ 27,800 डॉलर के पार

बिटकॉइन के लिए 28,150 डॉलर पर रेजिस्टेंस है और इसे तोड़ने के बाद बिटकॉइन के साथ ही क्रिप्टो मार्केट में भी जोरदार तेजी आ सकती है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए 28,150 डॉलर के प्राइस पर रेजिस्टेंस है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में 0.74 प्रतिशत की बढ़त थी
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 1.16 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया

बिटकॉइन पिछले नौ महीने के उच्च स्तर पर है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में इस महीने तेजी रही है। यह पिछले नौ महीने के उच्च स्तर पर है। बिटकॉइन में सोमवार को 1.11 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 27,872 डॉलर पर था। इसके लिए 28,150 डॉलर के प्राइस पर रेजिस्टेंस है और इसे तोड़ने के बाद बिटकॉइन के साथ ही क्रिप्टो मार्केट में भी जोरदार तेजी आ सकती है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में 0.74 प्रतिशत की बढ़त थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,765 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Polygon, Polkadot और Chainlink के प्राइसेज में भी तेजी थी। कुछ स्टेबलकॉइन्स के प्राइस घटे हैं और इनमें USD Coin और Ripple शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets 360 को बताया, "पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन की तेजी में अमेरिका के इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का बड़ा योगदान है। मार्केट में लिक्विडिटी घटने के बीच क्रिप्टो मार्केट में मजबूत सेंटीमेंट दिख रहा है। बिटकॉइन के प्राइस में तेजी से बहुत से इनवेस्टर्स की इसमें दिलचस्पी बढ़ी है।" एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशन बढ़ने से पूरी इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज के जल्द प्रॉफिट कमाने का जरिया होने से जुड़ा नजरिया बदला है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे फर्म को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया गया था। 
Advertisement

 

Advertisement



Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulators, Bitcoin, Solana, Market, Ether, Resistance, Profit, Exchange, Ripple, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.