बेहतर रिटर्न की उम्मीद में निवेशक नहीं बेच रहे Bitcoin, 76% सप्लाई इनएक्टिव वॉलेट में

Glassnode की रिपोर्ट ने इशारा किया है कि Bitcoin निवेशक खर्च करने के बजाय टोकन रखने और जमा करने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • 76% बिटकॉइन सर्कुलेटिंग सप्लाई पड़ी है इनएक्टिव वॉलेट में
  • मात्र 24% बिटकॉइन रखने वाले वॉलेट में होता है लेन-देन
  • सतोशी नाकामोटो के पास है 4,96,814 करोड़ रुपये (वर्तमान कीमत) के बिटकॉइन

Bitcoin को सतोशी नाकामोटो नाम के एक अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप ने बनाया है

Bitcoin के लिए 2021 काफी अच्छा साबित हुआ। सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी (Most popular cryptocurrency) ने बीते साल वैल्यू चार्ट में लीड पोजीशन पर रहा। Glassnode की एक हालिया रिपोर्ट में देखा गया है कि बिटकॉइन की 76% सर्कुलेटिंग सप्लाई वर्तमान में अतरल है, जिसका मतलब है कि इन्हें उन वॉलेट में लिया गया है, जिनमें अभी तक किसी प्रकार की एक्टिविटी (लेन-देने की) नहीं हुई है। सतोशी नाकामोटो (Bitcoin creator Satoshi Nakamoto) के नाम से जाने जाने वाले अज्ञात बिटकॉइन निर्माता ने बिटकॉइन टोकन (Bitcoin token) की कुल संख्या को 2.1 करोड़ तक सीमित कर दिया था। CoinMarketCap के अनुसार, 18.9 मिलियन बिटकॉइन पहले ही माइन किए जा चुके हैं और सर्कुलेटिंग सप्लाई में हैं।

Glassnode ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हम देख सकते हैं कि भले ही 2021 के अंतिम महीनों में [बिटकॉइन की] कीमतों में सुधार हुआ है, लेकिन इसके साथ ही टोकन का लिक्विड से इलिक्विड वॉलेट में जाने की गतिविधी भी तेज़ हुई है।"

बचे 24% Bitcoin की सप्लाई वर्तमान में लिक्विडेटेड सर्कुलेशन के लिए उन वॉलेट से होती है, जो अपनी होल्डिंग्स को खर्च करने या ट्रेड करने में एक्टिव हैं।

CoinMarketCap के अनुसार, Bitcoin रखने वाले क्रिप्टो वॉलेट की संख्या 40,049,185 हैं, और वर्तमान में इनमें से कुल 963,625 एक्टिव वॉलेट हैं।
Advertisement

Glassnode की रिपोर्ट ने इशारा किया है कि Bitcoin निवेशक खर्च करने के बजाय टोकन रखने और जमा करने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। ये निवेशक स्पष्ट रूप से आने वाले दिनों में अपने होल्डिंग्स पर बड़े रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।
Advertisement

2009 में बिटकॉइन के पहली बार अस्तित्व में आने के बाद से पिछले 13 वर्षों में, क्रिप्टो कॉइन दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी (Most valuable cryptocurrency) के रूप में उभरा है।

यह भी कहा जाता है कि सतोशी नाकामोटो के पास भी एक इनएक्टिव वॉलेट है, जिसमें 1,125,150 बिटकॉइन टोकन हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 66 अरब डॉलर (लगभग 4,96,814 करोड़ रुपये) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Satoshi, Satoshi Nakamoto
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.